Indore News: कांग्रेस नेता का क्रेडिट कार्ड हुआ चोरी, खाते से निकले 38 हजार

Indore News: कांग्रेस नेता का क्रेडिट कार्ड हुआ चोरी, खाते से निकले 38 हजार

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) में धोखाधड़ी (fraud) की बड़ी वारदात सामने आई है। कांग्रेस (congress) नेता प्रीति अग्निहोत्री के साथ ये धोखाधड़ी की घटना हुई, इसी सिलसिले में उन्होंने सोमवार को चंदनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति ने बैंक से क्रडिट कार्ड (credit card) बनवाया लेकिन क्रेडिट कार्ड उन तक पहुंचा नहीं। इसी संबंध में उन्होंने अपने खाते (account) की जांच करवाई , जांच करवाने के बाद ज्ञात हुआ कि उनके खाते से जानकारी के बगैर ही 38 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं।

इसके बाद कांग्रेस नेता प्रीती ने पुलिस को इस धोखाधड़ी की वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तब पता चला कि धोखाधड़ी करने वाला आरोपी ऋषि द्वारकापुरी है और वो थाना क्षेत्र प्रजापत का निवासी है।

यह भी पढ़ें… Gwalior Accident: सड़क हादसे पर राज्य शासन की कार्रवाई, RTO तत्काल प्रभाव से निलंबित

पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी दिनों से चोरी किये क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कैश 2000 रुपए पेट्रोल पंप से निकाल रहा था। पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की मदद आरोपी कार्ड स्वाइप करता था। कर्मचारी उसका कमीशन काट कर धनराशि उसे दे देते थे। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। पुलिस को इसकी खबर लगते ही पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस पेट्रोल पंप पहुंची और कर्मचारी से आरोपी को फोन करवाया। फोन आने पर आरोपी पेट्रोल पंप पहुंच गया। पुलिस ने वहीं उसे धर दबोचा और तलाशी ली। तलाशी लेने पर कांग्रेस नेता का चोरी हुआ कार्ड भी बरामद हुआ । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews