Indore News: कांग्रेस का प्रदेश के मंत्री पर अनूठा पलटवार, भेजा ये तोहफा

Indore News: कांग्रेस का प्रदेश के मंत्री पर अनूठा पलटवार, भेजा ये तोहफा

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  महंगाई और आर्थिक व्यवस्थाओं को लेकर इन दिनों कांग्रेस द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा जा रहा है और यही वजह है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने एक बड़ा बयान देकर पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को महंगाई और बिगड़ी अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया था। मंत्री विश्वास सारंग के इसी बयान से नाराज कांग्रेस ने उन्हें हिंदी वर्णमाला, कामर्स, इकोनॉमिक्स और गणित की किताब भेजी है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खंडेलवाल ने सोमवार को बताया कि मंत्री विश्वास सारंग द्वारा बढ़ती हुई महंगाई, बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवहरलाल नेहरू को दोषी बताया है और इस बात के विरोध में हिंदी वर्णमाला, बाल पोथी की पुस्तक उन्हें भेजी गई है ताकि वो अपनी बुद्धि का विकास कर सके।

ये भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह ने सुनाया चुटकुला, कहा- “जले पर नमक छिड़कने का अर्थ बताओ”

कांग्रेस ने मंत्री विश्वास सारंग के बयान को बचकाना बताया और कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें उनकी बुद्धि पर तरस आता है। इसलिए उन्हें हिंदी वर्णमाला की पुस्तक बाल बोध भेजी ताकि वो वर्ण माला पढ़े और अपनी बुद्धि का विकास कर सके। वो प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री है उन्हें तीसरी संभावित लहर की तैयारी करना चाहिए और वो बेवजह बेतुके बयान दे रहे हैं । बाल पोथी के साथ उन्हें इकोनॉमिक्स, मैथस,कामर्स की किताबें भी भेजी गई है।

ये भी पढ़ें – Tokyo Olympic 2020 : सोमवार की बेहतरीन शुरूआत, भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक सेमीफाइनल में

https://vimeo.com/581986106

इंदौर से भेजी गई किताबें मंत्री विश्वास सारंग तक कब पहुंचेंगी ये बताना फिलहाल, मुश्किल है लेकिन एक तरह से कांग्रेस का ये कदम मंत्री सारंग के बयान पर पलटवार माना जा रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के इस कदम के बाद बीजेपी इस मामले पर क्या कदम उठाती है?  फिलहाल तो राजनीति में ज्ञानवर्धन चरम पर है।

ये भी पढ़ें – श्रावण मास का दूसरा सोमवार आज: भस्म आरती और भांग-चंदन से सजे बाबा महाकाल ने दिये अलौकिक दर्शन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews