आवास मेले के तहत खोली गई पांचवी लॉटरी, 23 परिवारों को आवंटित किए गए फ्लैट

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में सस्ते आवास उपलब्ध करवाने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 155 में कई महीनों से आवास मेले का आयोजन किया जा रहा है। अब तक इस आवास मेले में करीब 23 फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। लगातार छ: माह तक चलने वाले इस आवास मेले में सोमवार को पांचवी लॉटरी खोली गई। इसी लॉटरी के तहत 23 प्लैट आवंटित किए गए है।

Indore में 23 परिवारों ने सुनिश्चित किए अपने आवास 

जानकारी के मुताबिक, योजना क्रमांक 155 टिगरीया बादशाह रोड़ पर संगम नगर के पास स्थित बहुमंजिला भवन आवासीय उपयोग के 808 प्रकोष्ठो को भू-स्वामी अधिकार पर नियत मूल्य पर कंप्यूटर द्वारा लाटरी पद्धति से बेचा किया गया। इसको लेकर प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का कहना है कि अलग-अलग कैटेगरी के रेडी पजेशन फ्लैट का तत्काल उपयोग किया जा सकता है।

आवास मेले में निम्न और मध्यम आय वर्ग के लिए एक और दो बीएचके फ्लैट उपलब्ध है। आवास मेले में इन फ्लैट को दिखाने के लिए स्टॉफ और मौके पर ही बुकिंग की सुविधा प्रदान की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को प्राधिकरण बोर्ड कक्ष में प्राधिकरण के प्रमुख अधिकारियों के सम्मुख इन फ्लैट के लिए लॉटरी निकाली गई। इस पांचवी लॉटरी में 23 परिवारों ने अपना आवास सुनिश्चित किया।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews