Indore News: आग लगने से लोडिंग रिक्शा और बाइक जलकर हुए खाक

indore, fire

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (indore) में रविवार (sunday) देर रात जानकी नगर (janki nagar) क्षेत्र में खाली पड़े प्लाॅट पर अचानक आग लग गई। आग लगने से दो मोटर साइकल (motor cycle) ओर एक टाटा मैजिक (tata magic) गाड़ी जल (burnt) कर खाक हो गई। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। आग कैसे लगी, फिलहाल इस बात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है ।

घटना नवलखा बस स्टैंड के सामने जानकी नगर की है। यहां खाली पड़े एक प्लाॅट पर खड़ी मोटर साइकल और टाटा मैजिक गाड़ी आग की चपेट में आने से बुरी तरह जल गई। जल्द से जल्द आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। टीम ने  मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया । फायर पुलिसकर्मी एस. आर.कोचले ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है वहीं आग किस वजह से लगी औऱ कितना नुकसान हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… Sensex Nifty Today: कोरोना ने डराया बाजार को, Sensex, Nifty दोनों फिसले

आग कैसे लगी है फिलहाल, इस बात के कारणों का खुलासा तो नही हो सका है लेकिन आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने आग लगाई होगी तब ही ये घटना सामने आई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews