Indore News : चिड़ियाघर से भागा तेंदुआ, शहर में अलर्ट जारी

Indore News : चिड़ियाघर से भागा तेंदुआ, शहर में अलर्ट जारी

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। बुरहानपुर के जंगलों से घायल अवस्था में इंदौर के चिड़ियाघर में लाया गया तेंदुआ (Leopard) रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। यह जानकारी जैसे ही जू प्रबंधन को लगी तो उनके भी होश उड़ गए,आनन फानन में जू के कर्मचारियों ने तेंदुए की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कई घंटों की मशक्क्त के बाद भी टीम को किसी भी तरह की सफतला हाथ नहीं लगी। तेंदुए के गायब होने के बाद शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जू के प्रभारी डॉ उत्तम यादव के मुताबिक़ तेंदुए को बुरहानपुर के जंगलों से घायल अवस्था में इंदौर के चिड़ियाघर (Indore Zoo) में लाया गया था उसे दूसरे पिंजरे में शिफ्टिंग के लिए रखा गया था लेकिन जब कर्मचारी उसकी शिफ्टिंग के लिए पिंजरे में गया तो उसके भी होश उड़ गए। जू प्रभारी के मुताबिक़ बारिश से बचाव के लिए पिंजरे पर कपड़ा डाला गया था लेकिन तेंदुआ पिंजरे से किस तरह गायब हुआ ये एक रहस्य बना हुआ है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : रिश्वत आरोपी अधिकारी ले रहा था इंटरव्यू, कर्मचारी संघ ने उठाए सवाल

वही तेंदुए के दोनों पैरों में चोट लगने की बात भी जू प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने बताई है।जू प्रशासन ने तेंदुए के भागने की जानकारी वन विभाग को भी दी है। साथ ही शहरभर में भी अलर्ट जारी किया गया है। वही तेंदुए को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके। ताकि शहर में किसी की जान को खतरा ना रहे। हालांकि तेंदुआ पिंजरे से किसकी लापरवाही से कैसे भागा इसको लेकर जू प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। फिलहाल तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें – Cyclone Alert : रेल यात्री कृपया ध्यान दें, रेलवे ने रद्द की 95 ट्रेनें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews