Indore news : सरेराह युवक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दनादन बरसाईं 5 गोलियां, घायल

Indore news : सरेराह युवक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दनादन बरसाईं 5 गोलियां, घायल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले (Indore district) में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चले है कि वो अब सरेराह वारदातों को अंदाम देने लगे हैं और लोगों की जान लेने पर तुल गए हैं। घटना इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र की है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। जानलेवा हमले के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने 5 गोलियां चला दी। वहीं पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

ये भी देखें- Damoh news : दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में महिला सरपंच की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के धरमपुरी स्थित अंकुर रिहैबिलिटेशन सेंटर के पास सोलसिंदा सड़क पर रहने वाले करामत खान पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की और मौके से भाग निकले। दरअसल, धरमपुरी के सोलसिंदा मार्ग पर रहने वाला करामत खान पिता बाबू खान, इंदौर से धरमपुरी की ओर अपनी बाइक पर जा रहा था। उसी दौरान मुंह पर पीला कपड़ा बांधे 2 बदमाशों ने अंकुर रिहैब सेंटर के पास करामत को रोका और फिर उससे बातचीत कर हालचाल पूछे। इसी दौरान अचानक बाइक सवार बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी और दनादन पांच फायर कर दिए। फायरिंग के दौरान करामत खान के पैर में 3 गोलियां लगी। जिसके बाद बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए।

इधर घायल करामात ने धरमपुरी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर सांवेर पुलिस पहुंची। घायल करामत खान ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और गोली चलाने वालों को वह जानता नहीं है। इस पूरे मामले में सांवेर थाना प्रभारी मोहन मालवीय ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश जा रही है। फिलहाल, फायरिंग के इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews