Indore news: इंदौर एयरपोर्ट पर चोरी हुई यात्री की शराब की बॉटल, पुलिस में मामला किया दर्ज, पढ़े खबर

Indore news: इंदौर एयरपोर्ट पर चोरी हुई यात्री की शराब की बॉटल, पुलिस में मामला किया दर्ज, पढ़े खबर

Indore news: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अब इस मामले को लेकर शहर के लोगों के बीच चर्चा हो रही है। दरअसल मामला चोरी का है लेकिन यह चोरी न तो किसी जेवर की हुई है न ही पैसों की दरअसल यह चोरी शराब की हुई है। जानकारी के अनुसार UAE से इंदौर आए एक यात्री का कहना है एयरपोर्ट पर उसकी शराब चोरी हो गई है। यात्री का कहना है की एयरपोर्ट पर उसने सामान चेक करने के लिए दिया था जब उसकी तो दो बॉटल शराब गायब हो गई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस:

वहीं इस मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यात्री का नाम जगदीश मनसुखानी है जिसने पुलिस में शराब की दो बॉटल की चोरी का केस दर्ज कराया है। दरअसल वह इंदौर के साकेत नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह 3 फरवरी को शारजहां (यूएई) से इंदौर एरपोर्ट पहुंचा था।

जिस दौरान फ्लाइट से उतरने के बाद उसके बैग की एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन व कस्टम चेंकिग की गई। लेकिन चेंकिग के बाद जब उसे बैग लौटाया गया तो उसमे दो बॉटल शराब नहीं थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं।

घर पर बैग खोलने के बाद हुआ खुलासा :

दरअसल मामले में सामने आया है की यात्री जगदीश ने अपना बैग घर पर चेक किया था। उसके बाद उसे इसकी जानकारी हुई। जब उसने देखा की बैग में शराब नहीं है तो उसने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी से भी इस बारे में बात की। जिसके बाद इस मामले में एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ने कैमरे चेक किए। जिसमे एक अज्ञात व्यक्ति बैग से शराब की चोरी करते हुए दिखाई दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews