DAVV में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 20 से ज्यादा छात्रों ने बताई समस्या, किया गया निराकरण

indore davv, davv univeristy

Indore Davv : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में मंगलवार के दिन जनसुनवाई का आयोजन किया गया जो शासन के आदेश के बाद रखी गई थी। यहां पर जितने भी आम लोग हैं जिन्हें किसी भी विभाग से संबंधी परेशानी है वो जनसुनवाई में जा सकते हैं। हर मंगलवार के दिन सुनवाई की जाती है। जिसमें अधिकारी लोगों की परेशानी सुनी जाती है। साथ ही लोगों की परेशानियों का समाधान भी मौके पर करने का प्रयास किया जाता है। शासन द्वारा ये आदेश दिया गया है कि तत्काल समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

सुनवाई में तुरंत किया गए समाधान

[dgv_vimeo_video id=”897863784″]

जानकारी के मुताबिक, आज यानी मंगलवार के दिन जनसुनवाई का आयोजन हुआ जिसमें शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अधिकतम छात्र-छात्राओं ने इस मौके का लाभ उठाया। करीब 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर अपनी शिकायत परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष तिवारी के समक्ष रखी। साथ ही समस्याओं का तुरंत निराकरण परीक्षा नियंत्रक द्वारा किया गया।

सुनवाई के दौरान छात्रों को सुनने बैठे परीक्षा नियंत्रक ने सभी छात्रों की सभी परेशानियां सुनी और मीडिया से बात करते हैं कहा कि बेड फोर्थ सेम के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र जो कि अपना रिव्यू का फॉर्म नहीं डाल पाए थे। वह इस परेशानी को लेकर पहुंचे जिस पर परीक्षा नियंत्रक ने छात्र हित में फैसला लेते हुए छात्रों का रिव्यू फॉर्म ऑफलाइन भरने की प्रक्रिया करवाई।

[dgv_vimeo_video id=”897863977″]

बीए बीकॉम और बीएससी सप्लीमेंट्री आज आयोजित होने वाली परीक्षा के कुछ छात्रों के फॉर्म नहीं भर पाए थे। छात्र हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए उन छात्रों के भी फॉर्म ऑफलाइन भरवा गए हैं। अब वह परीक्षा में शामिल हो सकेंगे परीक्षा में लेट लतीफी का मामला भी सामने आया जिसमें बीबीए बीसीए थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा कराने को लेकर भी छात्र पहुंचे थे, जिसे लेकर परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि डेट जारी कर दी गई है और विधि अनुसार परीक्षाएं आगे करवाई जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews