Indore News: एसटीएफ की टीम ने नकली पेंट बनाने वाले कारखाने पर मारा छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार

indore

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर एसटीएफ (indore STF) ने देवास नाका इन्दौर स्थित पेंट्स बर्ग नामक फर्म पर एशियन पेंट (asian paints) के नाम का मार्क लगाकर नकली एशियन पेंट का कारखाना (factory) संचालित कर रहे कारखाने पर छापा मार कार्यवही करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एसटीएफ की टीम ने कारखाने पर छापा मारकर कुल 1250 लीटर नकली एशियन पेंट व पेंट बनाने की सामग्री जब्त की है। अब एसटीएफ की टीम पकड़े गए आरोपियों (accused) से पूछताछ कर रही है।

indore

दरअसल, इंदौर एसटीएफ को मुखबिर से लगातार शिकायत मिल रही थी की इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका स्थित पेंट्स बर्ग नामक फर्म पर एशियन पेंट के नाम से मार्क लगाकर नकली एशियन पेंट का कारखाना संचालित किया जा रहा है। जिस पर एसटीएफ एसपी मनीष खत्री द्वारा एक टीम गठित कर नकली एशियन पेंट के कारखाने पर छापामार कार्यवाही की जिसमें मौके पर चार आरोपी नौशाद उर्फ़ राजू कामानी , मिथुन सिसोदिया , जय धीमान, प्रीतमसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के वक्त यहां से करीब 1250 लीटर नकली एशियन पेंट व पेंट बनाने की सामग्री जब्त की है।

यह भी पढ़ें… BJP MP को निकाय और पंचायत चुनावों की चिंता, कलेक्टर को सख्त लहजे में दी हिदायतें

वहीं आरोपी नौशाद उर्फ राजू कामानी द्वारा नकली पेंट को एशियन पेंट के नाम का मार्क लगाकर माही स्टील फेब्रिकेशन फिनिक्स टाउन मेन रोड इंदौर के मालिक प्रीतमसिंह राजपूत उर्फ़ मुकेश दरबार को बेचने के लिए देने के बारे में बताया गया। जिसके आधार पर एसटीएफ इंदौर की टीम माही स्टील फेब्रिकेशन फिनिक्स टाऊन पहुंची जहाँ पर शॉप का मालिक प्रीतमसिंह उर्फ मुकेश दरबार मिला। उसकी शाप पर एशियन पेंट्स से भरे हुए डिब्बों को देखकर आरोपी नौशाद नें उक्त डिब्बे उसके कारखाने से प्रीतम उर्फ मुकेश दरबार को कम दामें में बेच देना बताया। जिस पर प्रीतम उर्फ मुकेश दरबार से बेचे गए एशियन पेंट के डिब्बों के बारे में पूछने पर उसके द्वारा नौशाद से नकली पेंट को एशियन पेंट के नाम का मार्क लगे हुए पेंट के डिब्बे में 1250 लीटर नकली एशियन पेंट्स बेचना स्वीकार किया है।

वहीं पकड़े गए चारो आरोपियों से एसटीएफ आगे पूछताछ कर रही है कि अभी तक नकली एशियन पेंट्स कितने लोगों को बेचा है और कहां – कहां बेचा है इसकी पूछताछ जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews