Indore News: इंदौर में दौड़ेगी विकास की रफ़्तार, तीन दिनों में चार नए फ्लायओवर का काम होगा शुरू

Indore News: इंदौर में दौड़ेगी विकास की रफ़्तार, तीन दिनों में चार नए फ्लायओवर का काम होगा शुरू

Indore News: अगले तीन दिनों में इंदौर में चार नए फ्लायओवर का काम शुरू होने वाला है। दरअसल गुरुवार को पांच विभाग निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए साथ आए। आपको बता दें की इन फ्लायओवरों का निर्माण इंदौर के देवास नाका, सत्यसाईं चौराहा, क्रिस्टल आईटी पार्क, और मूसाखेड़ी पर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आचार संहिता से पहले यह काम शुरू किया जा सके और चुनाव के दौरान इसके निर्माण में कोई बाधा न आए इसके लिए शहर कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों ने इसपर गुरुवार को मंथन किया है।

दरअसल गुरूवार को की गई बैठक में शहर कलेक्टर आशीष सिंह ने विजय नगर और रेडिसन चौराहा पर भी फ्लायओवर की जरूरत बताई। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश के चलते इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं शहर के सत्यसाईं चौराहा के लिए होने वाले फ्लायओवर के निर्माण में वृक्षों हटाना पड़ रहा है हालांकि इसका काम तेजी से हो रहा है।

जानकारी के अनुसार इसके लिए नगर निगम को अधिकृत कर दिया गया है। वहीं गुरूवार को हुई बैठक में जानकारी दी गई कि शहर के सत्यसाईं चौराहा पर 62.44 करोड़ रुपए, देवास नाका चौराहा पर 74.48 करोड़, क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहा पर 63.32 करोड़ तथा मूसाखेड़ी चौराहे पर 67 करोड़ रुपए से फ्लायओवर का निर्माण किया जाएगा।

विभागों ने सहमति दी:

बैठक में कलेक्टर द्वारा बताया गया कि राज्य के कृषि विभाग की दो जमीनें आईटी पार्क चौराहे पर हैं। और इसके लिए दोनों विभागों ने सहमति भी दे दी है। हालांकि इससे पहले अन्य फ्लायओवर में बीआरटीएस के कारण कुछ संशय थे। जिनेम कुछ यूटिलिटी को शिफ्ट भी करना है। दरअसल अभी भी इसके इसके लिए फाइबर लाइन शिफ्ट करना है। हालाँकि इसका प्लान तैयार किया जा चुका।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews