माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर मंत्री तुलसी सिलावट ने किया ये बड़ा दावा

माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर मंत्री तुलसी सिलावट ने किया ये बड़ा दावा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने जमाने के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindhia) की 20 वीं पुण्यतिथि (Death anniversary) पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान बंगाली चौराहा स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने माल्यार्पण किया। वहीं सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्होंने बीजेपी संगठन, परिवार और लोगों की ओर से नमन करते हुए कहा कि आज विकास, प्रगति,  उन्नति और समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास का संकल्प लेता हूँ। इस मौके पर बीजेपी संगठन से जुड़े नेता भी मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस पर Narottam का तंज- इधर से कन्हैया-जिग्नेश को डाला, उधर सिद्धू-अमरिंदर निकल गए…

वही दिग्गज राजनीतिक शख्सियत माधवराव सिंधिया के कट्टर समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट ने इस मौके पर एक बड़ा दावा किया। मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बड़ा बयान दिया और कहा कि भाजपा उपचुनाव में तीन विधानसभा और एक लोकसभा की सीट निश्चित जीत हासिल करेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसे लेकर मंत्री सिलावट ने कहा कि सभी स्थानों पर बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन और मुख्यमंत्री दोनों मजबूत है। वही कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में व्यक्ति काम करता है और केवल कमलनाथ ही काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा में संगठन और पार्टी मिलकर काम करती है।

[dgv_vimeo_video id=”618692006″]

[dgv_vimeo_video id=”618696052″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews