Indore News : स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले दो लड़के गिरफ्तार

gwalior

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर पुलिस ने दो ऐसे शातिर दिमाग लड़कों को गिरफ्तार किया है जो स्कूली छात्राओं से सोशल मीडिया पर दोस्ती करते थे, उनसे चैटिंग करते थे फिर आपत्तिजनक चैटिंग को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे।  मामला तब खुला जब आरोपियों ने एक स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया , शक होने पर पिता ने जब छानबीन की फिर उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। लड़कों के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो, वीडियो और चैट्स मिले हैं।

जानकारी के अनुसार इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने कक्षा 9 वी की छात्रा की सन्नी और अभिषेक नाम के दो लड़कों से सोशल मीडिया पर चैटिंग होती थी। कुछ दिनों में ये लोग इतना खुल गए कि इनके बीच आपत्तिजनक चैटिंग भी होने लगी।  कुछ दिनों बाद लड़कों ने आपत्तिजनक चैट के स्क्रीन शॉट लेकर लड़की को वायरल करने की धमकी दी और उसे अपने पास मिलने बुलाया। एक दिन दोनों लड़कों ने लड़की को रात के समय एक पार्क में बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।  लड़के स्कूली छात्रा को कभी भी बुला लेते और उसके साथ दुष्कर्म करते।

ये भी पढ़ें – गृह मंत्री बोले- बाढ़ग्रस्त इलाकों में हालात सामान्य, प्रशासन अलर्ट, काजू पर नाथ को घेरा

एक दिन जब लड़की देर रात 11 बजे घर पहुंची तो पिता को शक हुआ। पिता ने नगर रक्षा समिति से मदद मांगी जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने जब लड़की से पूछा तो उसने भी सब बता दिया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – गौमाता की दुर्दशा देख कराह उठेगा आपका दिल, विधायक ने फेसबुक पर बयां किया दर्द

पुलिस ने लड़कों से बरामद मोबाईल को जब चैक किया तो उसमें कई लड़कियों के नंबर, फोटो, वीडियो, आपत्तिजनक चैट्स सहित कई तरह की सामग्री थी।  पुलिस के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने कई लड़कियों को ऐसे ब्लैकमेल किया है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews