Indore News : कांग्रेस के दो दिग्गजों ने सिंधिया पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस

इंदौर, आकाश धोलपुरे। नागरिक उड्डयन मंत्री  बनाये जाने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने एक बार फिर सिंधिया पर निशाना साधा है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बिकाऊ वाले बयान का समर्थन किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव (Arun Yadav) निजी प्रवास पर शनिवार को इंदौर आये। उन्होंने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Varma) से मुलाकात की। इसी दौरान कांग्रेस के दोनों दिग्गजों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा।  छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के हालिया बयान का समर्थन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ है ये सच है ये उनका इतिहास रहा है। आजादी के समय उनके खानदान ने क्या किया है ये बात देश ही नहीं पूरा विश्व जानता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने कहा सिंधिया ने षड्यंत्र कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई है और ऐसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ जब निर्वाचित सरकार को गिराने का काम किया गया है।

ये भी पढ़ें – उपचुनाव से पहले बुरहानपुर को करोड़ों की सौगात, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किए कई बड़े ऐलान

इधर, खंडवा लोकसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के सवाल पर अरुण यादव ने कहा कि प्रत्याशी के चयन का अंतिम निर्णय दिल्ली से होगा उन्होंने कहा फिलहाल वहां की जनता भय की स्थिति में है और कोरोना के बाद बढ़ती महंगाई से भी परेशान है। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने दावा किया कि कांग्रेस आने वाले उपचुनाव में सभी सीटे जीतेगी साथ ही मिशन 2023 की तैयारी भी करेंगी।

ये भी पढ़ें – जब कांग्रेस की रैली में लगे दिग्विजय सिंह हाय हाय के नारे, वीडियो वायरल

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी का संकल्प है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाकर हाईकमान की झोली में डालूं और वे उसी काम में जुटे हुए है। इधर, सिंधिया के मंत्रालय को लेकर वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी के लोग तेज़ है और वह जानते है कि सिंधिया एक बार बिका तो बार-बार बिकेगा। इसलिए ऐसा विभाग दिया गया जहां पहले से ही सरकार ने सब कुछ बेच दिया। वही कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने ये भी कहा कि कांग्रेस की राजनीति सभी समाज को जोड़ने की है जबकि भाजपा तोड़ने की राजनीति करती है। इसलिए उनके नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आरएसएस की मानसिकता के लोग पार्टी से निकले, शुद्ध कांग्रेसी पार्टी में रहे क्योंकि दोगले लोग पार्टी में ना रहे ये अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें – Video : 70 साल के बुजुर्ग को ठेला धकेलते देख पसीजा ऊर्जा मंत्री का दिल, फिर किया ये

https://vimeo.com/576182050

https://vimeo.com/576176749

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews