Indore News: नाली में जिंदा जला युवक, पुलिस की जांच शुरू लेकिन अब तक नही हो पाई शिनाख्त

indore man burnt alive

इंदौर, आकाश धौलपुरे।  इंदौर (indore) में जिंदा जले युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र के नेमावर ब्रिज की बताई जा रही है। जहां सड़क लेन के बीच नाली (drain) में एक्टिवा सवार युवक गाड़ी सहित जल गया (burnt alive)। हालांकि घटना संदेह पैदा कर रही है जिसके चलते पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है। खुड़ैल इलाके में बायपास पर गाड़ी सहित जले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही युवक जिस दो पहिया वाहन को चला रहा था वो भी जल गई है जिसके बाद पुलिस आज चेसिस नम्बर के आधार पर युवक की पहचान की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें… शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री से की यह बड़ी मांग, मिलेगा कई जिलों को लाभ

घटना शुक्रवार रात 12 बजे की है, इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगो ने नाले में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कनाड़िया पुलिस की डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि सर्विस रोड के पास बनी नाली में एक युवक वाहन सहित जल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर कनाड़िया थाना प्रभारी भी पहुंच गए। जिसके बाद मामला कनाड़िया और खुड़ैल थाने के बीच झूलता रहा आखिर में पाया गया कि घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र की है। इसके बाद खुड़ैल पुलिस की तफ्तीश में बात सामने आई कि अचानक धमाके के साथ गाड़ी में आग लगी थी। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच गई और आस पास के क्षेत्र में मोबाइल की रोशनी की सहायता से सर्चिंग की गई तो रगड़न के निशान मिले जिसके चलते माना जा रहा है कि युवक हादसे का शिकार हुआ है।

इधर, एक जगह पर ब्लड स्पॉट भी मिला है लेकिन वो घटना स्थल से दूर है लेकिन पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है ताकि ये पता लगाया जा सके घटना हादसा है या फिर कुछ और। वहीं पुलिस ने देर रात ही युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए उसे एम.वाय. अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे खुड़ैल थाना प्रभारी राजीव भदौरिया ने बताया है कि घटना में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और पुलिस की टीम हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews