रालामंडल अभयारण्य ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में कमाए लाखों रूपये

Indore Ralamandal , indore picnic spot, mp tourism

Indore Picnic Spot : एमपी टूरिज्म के इंदौर शहर के रालामंडल अभयारण्य ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं मानसून का सीजन चल रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा लोग घूमने फिरने के लिए जाना पसंद करते हैं। लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं जहां प्राकृतिक सौंदर्य होने के साथ-साथ घूमने का मजा ही कुछ और हो।

ऐसे में रालामंडल भी ऐसी जगहों में से एक है जहां सबसे ज्यादा लोग जाना पसंद कर रहे हैं। बीते दिन यानी संडे को छुट्टी वाले दिन रालामंडल में पर्यटकों कि काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं संडे के दिन रालामंडल अभयारण्य ने करीब एक लाख से ज्यादा रुपए की कमाई का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

Indore Picnic Spot : रालामंडल ने पिछले साल प्राप्त किया इतना राजस्व 

जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में जनवरी से दिसंबर तक रालामंडल ने 1 लाख 12 हजार 258 पर्यटकों से करीब 12 महीनों में 47 लाख 89 हजार 424 रुपये की कमाई की थी। लेकिन इस साल सिर्फ एक ही दिन में लाखों रुपए पर्यटक को से रालामंडल वन विभाग को प्राप्त हुए हैं।

बताया जा रहा है कि जून के महीने में संडे के दिन इतने पर्यटक कभी भी नहीं आए, जो जुलाई में बारिश होने के बाद पर्यटकों का आना जाना लगा है। दरअसल जुलाई के दो संडे निकल चुके हैं और दोनों संडे के दिन काफी ज्यादा पर्यटक यहां घूमने के लिए आए।

इतना ही नहीं एक ही दिन में 1 लाख 5600 रुपये का राजस्व वन विभाग को प्राप्त हुआ। इसी के साथ रालामंडल ने नया रिकॉर्ड भी कायम किया। बताया जा रहा है कि संडे के दिन रालामंडल में कुल 2765 लोग घूमने के लिए पहुंचे। इन दिनों मंडल अभयारण्य लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। सबसे ज्यादा लोग यहां ट्रैकिंग करने जाना पसंद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews