
इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना काल (covid-19 pandemic) के दौरान लाखों लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। हालांकि, ऐसे परिजनों के खास सदस्य दोबारा तो नहीं लौट सकते हैं लेकिन उनके दर्द को बांटा ज़रूर जा सकता है। कुछ ऐसा ही इंदौर में देखने को मिला है। इंदौर पुलिस ने महामारी के दौरान दादी व पिता को खो चुकी 5 वर्ष की बच्ची का जन्मदिन सेलिब्रेट कर उसे अपनापन और खुशी का अहसास कराने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें- MP Weather: मप्र का मौसम बदला, आज 10 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट
[dgv_vimeo_video id=”628917029″]
दरअसल, इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में रहने वाली 5 वर्षीय जीविका का जन्मदिन हर साल उसके पापा बड़ी धूमधाम से मनाते थे, लेकिन कोरोना काल की दूसरी लहर की चपेट में आने के कारण जीविका ने अपने पिता व दादी को खो दिया था। यह बात जब हीरा नगर थाने के स्टाफ व थाना प्रभारी सतीश पटेल को पता चली तो जीविका को उसके छोटे भाई और दादा के साथ थाने में बड़ी ही धूमधाम से जन्मदिवस सेलिब्रेट किया और सभी ने जीविका को ढेरों तोहफे भी दिए।
बता दें नन्ही जीविका के परिवार में दादा ऑटो रिक्शा चलाते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से बीमारी के चलते वह काम नहीं कर पा रहे थे जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थित भी काफी गम्भीर बनी हुई है। लेकिन इंदौर पुलिस ने एक बार फिर मानवीयता का परिचय देते हुए सहारानीय कार्य कर मिसाल पेश कर परिवार की हरसम्भव मदद करने पहल की है।
[dgv_vimeo_video id=”628925459″]
