Indore News : इंदौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 5 लाख से ज्यादा की हुक्का सामग्री जब्त

Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में हुक्का और हुक्के से जुड़ा 5 लाख से ज्यादा की सामग्री जब्त की है। बताया जा रहा है कि इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत का यह मामला है। दरअसल, तुकोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एमजी रोड पर स्थित एक दुकान और उसके गोडाउन पर मुखबिर की सूचना पर तलाशी लेने के लिए पुलिस की टीम पहुंचीं।

[dgv_vimeo_video id=”838641164″]

तलाशी में टीम को बड़ी मात्रा में हुक्का बदामद हुआ। साथ ही कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दुकान मालिक महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की आड़ में बड़ी मात्रा में हुक्का और हुक्के से जुड़ी सामग्री बेच रहा था। दरअसल, मध्यप्रदेश में हुक्का और हुक्के से जुड़ी सामग्री की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”838640897″]

ऐसे में अब हुक्का खरीदने और बेचने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति अपनाई हुई है। जिसके चलते आए दिन पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसकी जानकारी इंदौर के क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल द्वारा दी गई है।

इंदौर, शकील अंसारी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews