Vande Bharat Train के स्वागत के लिए दुल्हन सा सजा इंदौर का रेलवे स्टेशन, देखें तस्वीरें

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train : इंदौर रेलवे स्टेशन को वंदे भारत के स्वागत के लिए पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया है। जिसकी कई तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आज पीएम मोदी द्वारा भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना की। जो पहले दिन भोपाल से चल कर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए इंदौर पहुंचेगी। ऐसे में इंदौर में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेलवे ने उक्त कार्यक्रम के लिए स्टेशन पर भव्य साज-सज्जा की है। फूलों से स्टेशन को सजाया गया है। प्लेटफार्म पर लाल कारपेट बिछाए गए हैं।

Vande Bharat Train

वहीं ट्रेन के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। भोपाल से जब ट्रेन को रवाना किया गया तब पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव भी मौजूद रहे। इसके अलावा कई प्रतिनिधि और इंदौर के इंफ्लुएंसर भी मौजूद रहे। अब इंदौर में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही गणमान्य नागरिक करने वाले हैं। जैसा कि सभी जानते हैं इंदौर की जनता सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं जो अब खत्म हो गया है। अब इंदौर की जनता इस ट्रेन में बैठने का लुफ्त उठा सकेगी।

Vande Bharat Train

इंदौर से भोपाल Vande Bharat Train का किराया

खास बात ये है कि इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की आनलाइन और काउंटर आरक्षण बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में यात्रियों को इंदौर से भोपाल जाने के लिए एसी क्लास का 810 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास 1510 रुपये किराया चुकाना होगा। इस ट्रेन में आप 3 घंटे 10 मिनिट में इंदौर से भोपाल पहुंच जाएंगे। मंगलवार के दिन इसका शुभारंभ पीएम मोदी के हाथों होने वाला है। भोपाल से इस ट्रैन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Vande Bharat Train

ट्रेन का टाइम

रविवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ये ट्रेन इंदौर से लेकर भोपाल का सफर तय करेगी। 6:30 बजे इंदौर से निकलकर 9:35 पर भोपाल पहुंच जाएगी। रात्रि के समय यह इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन 7:25 पर भोपाल से निकलकर रात 10:30 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलेगी, जो 9.35 को भोपाल पहुंचेगी। इस तरह से इंदौर से भोपाल और भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से उज्जैन से भोपाल की दूरी मात्र 2 घंटे 10 मिनट में ही तय की जा सकेगी।

ट्रेन की खासियत

खास बात ये है कि इस ट्रेन की सीट 180 डिग्री घूम सकती है ऐसे में आप बाहर के नज़रों का अच्छे से आनंद उठा सकेंगे। एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर दी गई है। ट्रेन में खाने की सुविधा भी रहेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews