PM Modi के स्वागत के लिए तैयार Indore, जगह-जगह लगे कटआउट होर्डिंग

Indore, pm modi

Indore : इंदौर के लिए जनवरी का महीना बेहद खास है। इस महीने के दूसरे हफ्ते में प्रवासी भारतीय सम्मलेन और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने वाला है। इसके लिए इंदौर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वहीं पीएम मोदी के स्वागत के लिए भी प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इंदौर शहर में जगह जगह पीएम मोदी के कटआउट पोस्टर लगाए जा रहे हैं। साथ ही शहर को स्वच्छ कर पूरी तरह से सजाया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”785657295″]

इंदौर की दीवारों पर कला की प्रदर्शनी की गई है। रंगीन दीवारें इंदौर की शान बढ़ा रही है। प्रवासी मेहमानों के स्वागत के लिए इंदौर को जगमग कर सजाया जा रहा है। इंदौर के लिए जनवरी का महीना व्यापार के रूप से और इन्वेस्टर्स के आने से खास होने वाला है। सभी लोगों में इन कार्यक्रमों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी से ही लोग पूरी तरह से इंदौर की शान बढ़ाने के लिए तैयार हो चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”785657476″]

तैयारियों की कई वीडियो फोटो भी सामने आए है जिसे देख कर लोगों का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। इंदौर के 7 दिन रौनक भरे रहेंगे। विदेशी मेहमानों को घरों में ठहराया जाएगा। उनके आतिथ्य के लिए भी जोरों शोरों से लोग जुटे हुए है। साथ ही पीएम मोदी के स्वागत के साथ उनके खाने का मीनू भी बना कर तैयार किया जा चुका है। दो दिन पीएम मोदी इंदौर में रहने वाले हैं। उनके लिए राउंड टेबल डिनर का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews