indore special food: अंबानी के समारोह में इंदौर के शेफ सजाएंगे स्वाद की झांकी, विदेशी मेहमानों को परोसेंगे भुट्टे का किस

indore special food: अंबानी के समारोह में इंदौर के शेफ सजाएंगे स्वाद की झांकी, विदेशी मेहमानों को परोसेंगे भुट्टे का किस

indore special food: इंदौर के स्वाद को देश दुनिया में पहचान मिल चुकी है। इंदौर में जो भी मेहमान आते है उन्हें यहां का खाना बहुत पसंद आता है। कुछ समय पहले यहां के खाने की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके है। अब इंदौर की खाने की पहचान एक बार फिर देश दुनिया में देखि जाएगी। दरअसल इंदौर के शेफ द्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे, अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में स्वादिष्ट व्यंजनों को तैयार करेंगे। इसको लेकर जार्डिन होटल के डायरेक्टर प्रवीर शर्मा ने बताया कि इंदौर का मान बढ़ाने का मौका है और उनकी टीम ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

12 मील्स में करीब 2500 व्यंजन पेश करेंगे:

इसको लेकर प्रवीर शर्मा ने बताया कि इस खास मौके पर वे 12 मील्स में करीब 2500 व्यंजन पेश करेंगे, जिसमें विभिन्न विदेशी और भारतीय व्यंजन शामिल होंगे। इस शानदार इवेंट में इंदौर की शानदार रसोई ने पेन एशियन, मेडिट्रेनियन, जैपनीज, थाई, मैक्सिकन फूड के साथ पारसी भोजन की तैयारी की है। इसमें 20 महिला शेफ भी शामिल हैं जो विदेशी मेहमानों के लिए विशेष रूप से भोजन की तैयारी करेंगी।

कोई भी पकवान नहीं होगा रिपीट :

प्रमुख शेफ धन बहादुर भंडारी ने बताया कि उनका प्लान है कि कोई भी व्यंजन रिपीट न हो, और खासकर विदेशी मेहमानों को ध्यान में रखकर तैयारी की गई है। मेन्यू में लंच में 225 पकवान, डिनर में 275 व्यंजन, ब्रेकफास्ट में 75 आयटम्स, और मिड नाइट मील में 85 विभिन्न आयटम्स शामिल हैं।

कचोरी, भुट्टे का किस होंगे शामिल:

वहीं इसको लेकर इवेंट से पहले 28 फरवरी तक फुल प्रैक्टिस और ट्रायल रन किया जाएगा। खाद्य सामग्री को ठंडा रखने के लिए विशेष रेफ्रिजरेटेड वाहनों को तैयार किया गया है, जिनका तापमान माइनस 20 डिग्री तक रहेगा। साथ ही, एक स्पेशल ‘सराफा काउंटर’ भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें कचोरी, भुट्टे का किस, खोपरा पेटिस, पोहा, और उपमा शामिल होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews