Phoenix Citadel मॉल के इंटीरियर ने जीता लोगों का दिल, इंदौर से इतने किलोमीटर है दूर

Indore Phoenix Citadel

Phoenix Citadel : सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा मॉल फीनिक्स सिटाडेल इंदौर में खोला गया है। इस मॉल को 19 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है। जब से इस मॉल का इनोग्रेशन हुआ है तब से यहां लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। इस मॉल को देखने के लिए लोग बाहर से भी इंदौर आ रहे हैं। वहीं प्रवासी भारतीय सम्मलेन से पहले इस मॉल का खुलना काफी फायदेमंद है। क्योंकि इंदौर में विदेशी मेहमान आने वाले हैं।

मॉल के इंटीरियर ने जीता लोगों का दिल –

वह इस मॉल को देखने के लिए जा सकते हैं। इस मॉल में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। यहां बड़े ब्रांड के हर आउटलेट है। साथ ही इस मॉल का इंटीरियर इतना शानदार है कि उसने लोगों का दिल जीत लिया है। यहां मॉल घूमने से ज्यादा फोटो खिचवाने और वीडियो बनवाने के लिए आ रहे हैं। जब से ये मॉल का इनोग्रेशन हुआ है तब से अब तक लाखों लोगों ने इस मॉल का दीदार कर चुके है। वहीं सोशल मीडिया पर हर तरफ इस मॉल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

इंदौर से इतने किलोमीटर है दूर फीनिक्स सिटाडेल मॉल –

View this post on Instagram

A post shared by Indore Times (@indoretimes)

अगर आप इंदौर में है और इस मॉल को देखना चाहती है तो आपको इंदौर के विजय नगर से रेडिसन होते हुए देवास बायपास की ओर जाना होगा। ये इंदौर के विजय नगर से 7.6 किलोमीटर है। आप यहां से वाया ऑटो और गाड़ी से आसानी से जा सकते हैं।

सेल्फ ड्राइव के लिए रास्ता –

अगर आप सेल्फी ड्राइव कर के जा रहे हैं तो आपको विजय नगर स्क्वायर से रेडिसन होटल जाना होगा वहां से सीधा देवास बायपास का रोड पकड़ कर बेस्ट प्राइस तक जाना होगा। यहां से आपको मॉल दिख जाएगा लेकिन मॉल तक जाने के लिए आपको बेस्ट प्राइस से राइट लेकर 3 किलोमीटर का रास्ता तय कर ब्रिज के नीचे से होकर उस पर जाना होगा। वह से आप फीनिक्स मॉल पहुँच जाएंगे यहां आपको गाड़ी के लिए पार्किंग व्यवस्था मिल जाएगी। अन्य साधनों से जाने के लिए आपको बस, ऑटो, रेपिडो गाड़ियां मिल जाएगी। इसके अलावा आप ओला ऑटो से भी जा सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews