Indore to Varanasi : इंदौर से अब वाराणसी के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट, महाकाल से काशी विश्वनाथ का होगा आसान दर्शन, 31 मार्च से होगी शुरू फ्लाइट

Indore to Varanasi : इंदौर से अब वाराणसी के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट, महाकाल से काशी विश्वनाथ का होगा आसान दर्शन, 31 मार्च से होगी शुरू फ्लाइट

Indore to Varanasi : हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अब इंदौर से वाराणसी को सीधे तौर पर कनेक्ट करने के लिए इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट चलाई जा रही है। दरअसल इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो की इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर वाराणसी से सीधे कनेक्ट हो जाएगा और वाराणसी आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं इसके लिए पहली फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार अब एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

दरअसल मार्च से शुरू होने वाले समर शेड्यूल को लेकर इसका प्रस्ताव इंडिगो कंपनी द्वारा दिया गया था। इंडिगो द्वारा जानकारी के देते हुए कहा गया की ‘इंदौर से फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ छह दिन चलेगी जो सुबह 8.25 बजे रवाना हो जाएगी। वहीं यह फ्लाइट प्रत्येक बुधवार को भी दोपहर 11.55 बजे वाराणसी जाएगी। हालांकि वाराणसी से आने वाली फ्लाइट का सातों दिन का समय रात 8.05 बजे का ही रहेगा। यात्रियों को इंदौर से वाराणसी जाने में 2 घंटे 15 मिनट और लौटने में 2 घंटे 10 मिनट लगेंगे।’

महाकाल से काशी विश्वनाथ का होगा आसान दर्शन :

वहीं इस फ्लाइट के शुरू हो जाने से उज्जैन महाकालेश्वर धाम से काशी विश्वनाथ के बीच यात्रा का समय काफी घट जाएगा। जिससे वाराणसी से श्रद्धालु जल्द ही फ्लाइट से सीधे इंदौर आ सकेंगे और फिर उज्जैन जा सकेंगे। वहीं इसको लेकर इंडिगो का कहना है की ‘यदि किसी को एक ही दिन में लौटना हो तो यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी। सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचने के बाद श्रद्धालु दर्शन-भ्रमण कर रात में लौट भी सकेंगे।’

जानें क्या रहेगा इसके लिए शेड्यूल:

-जानकारी के अनुसार इंदौर से फ्लाइट सुबह 8.25 बजे रवाना होगी जो वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह 10.40 बजे पहुंचेगी।
-वहीं वाराणसी से फ्लाइट रात 8.05 बजे रवाना होगी जो इंदौर रात 10.15 बजे पहुंचेगी।
-वहीं इस फ्लाइट का किराया करीब 6 हजार रुपए होने वाला है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews