मोबाइल के चार्जर के लिए महिला ने दाव पर लगाई जान, वायरल हुआ इंदौर रेलवे स्टेशन का वीडियो

Indore Viral Video

Indore Viral Video

Indore Viral Video : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के रेलवे स्टेशन से हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला अपनी जान दाव पर लगाती हुई नजर आई। दरअसल इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा अपनी जान पर खेलते हुए ट्रेन पकड़ने की कोशिश करते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आते रहते हैं।

ट्रेन और बोगी के बीच फंसी थी महिला

[dgv_vimeo_video id=”866684134″]

आज इंदौर के रेलवे स्टेशन पर भी ऐसा ही मामला देखने को मिला। रेलवे प्लेटफार्म पर एक महिला अपने मोबाइल के चार्जर के लिए अपने जिंदगी को दाव पर लगाती हुई नजर आई। महिला चार्जर लेने के लिए चलती ट्रेन के नीचे उतर गई। इतने में ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और महिला ट्रेन और बोगी के बीच फंस गई। ऐसे में तुरंत स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवान ने महिला की जान बचाई। अब महिला सुरक्षित है।

जीआरपी एसपी ने बताई पूरी घटना

[dgv_vimeo_video id=”866685214″]

इस मामले को लेकर जीआरपी एसपी निवेदिता गुप्ता द्वारा बताया गया है कि अब तक ऐसा कई बार देखने के लिए मिल चुका है कि मामूली सी चीजों के लिए कई व्यक्ति अपनी अनमोल जिंदगी को दाव पर लगा देते हैं। इसी प्रकार की कई घटना इंदौर सहित आसपास के इलाकों के रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रही है, जहां पर जिंदगी से ज्यादा लोगों को उनकी किसी वस्तु से प्यार है। ऐसा ही एक मामला आज इंदौर रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया जहां जोधपुर जाने वाली एक ट्रेन में महिला का चार्जर प्लेटफार्म पर गिर गया था, जिसके बाद महिला चलती ट्रेन से उतर गई।

उसके बाद चार्जर लेकर फिर ट्रेन की और भागती नजर आई इसी बीच वह ट्रेन के बीच में फंस गई। जिसको देख आरपीएफ के जवान ने महिला की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक महिला का सिर्फ मोबाइल का चार्ज ही नीचे नहीं गिरा था लेकिन महिला जल्दबाजी में चलती ट्रेन से नीचे चली गई। जहां वह प्लेटफार्म और बोगी के बीच फंस गई। लेकिन जवान ने तुरंत महिला को बाहर खींचा और उसकी जान बचा ली।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews