
इंदौर, आकाश धोलपुरे। दीपावली के एक दिन पहले चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरों को जूनी इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के ऐसे तीन आरोपियों को पकड़ा है जिन्होंने दीपावली के एक दिन पहले सैफी नगर रेलवे स्टेशन पर अनस अली और उनके साथियों से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन और नगदी लूट ली थी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।
Indore News : जिस दीपक से हो रहा था उजाला, उसने ही बुझाई घर की रोशनी, मासूम की मौत
लूट की वारदात के बाद अनस अली ने शिकायत जूनी इंदौर पुलिस को की। जिसके बाद पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच शरू की और घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके बाद फुटेज देखकर कड़ी से कड़ी जोड़ी गई और पुलिस आखिरकार बदमाशों तक पहुंच गई और तीनों को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों के नाम भानु खटीक, अभिषेक और सागर, निवासी हरिजन कालोनी हैं जिसने पास से लूटे हुए मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वो सभी नशे के शौकीन हैं और अपनी लत को पूरा करने के चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते है। जूनी इंदौर थाना प्रभारी अभय नीमा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आदतन बदमाश है और उनसे पूछताछ जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”644351828″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

