इंदौर के एक कारखाने में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

indore news

Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के एक कारखाने में आग लगने का मामला सामने आया है, और घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहाँ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, वहीं फिलहाल इस पूरी घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

क्या है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर सी का है, जहां पर नासिर नाम के व्यक्ति के द्वारा जूते के सोल अलग करने का कारखाना संचालित किया जाता था, वही आज जब कारखाने का मालिक नासिर किसी काम से बाहर गया था, उसी वक्त कारखाने के सभी कर्मचारी भोजन के लिए बाहर की तरफ एकत्रित हुए थे, तभी अचानक कारखाने के अंदर के हिस्से में आग लग गई।

[dgv_vimeo_video id=”892605313″]

[dgv_vimeo_video id=”892605589″]

वही चंद मिनट में ही आग ने कारखाने में रखे वेस्ट जूते को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया, वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास की फैक्ट्री और कारखाने के कर्मचारियों और संचालकों को भी काम बंद कर अपने प्रतिष्ठानों से दूर होने की हिदायत दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”892606138″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews