
इंदौर, आकाश धौलपुरे। आर्थिक राजधानी इंदौर (indore) में भंवरकुंआ पुलिस ने एक जिम ट्रेनर व क्लब मैनेजर के पद पर काम करने वाले दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है ट्रेनर पहले तो महिला से दोस्ती की और बाद में उसका दैहिक शोषण करने लगा। वही उसने महिला के साथ दैहिक शोषण के वीडियो बना लिये थे और वह उन वीडियो को वायरल करने के साथ ही महिला के पति को बताने की धमाकी दे रहा था। जिसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली और पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े…Mandira Bedi ने पति के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा ‘तुम्हारे बिना 365 दिन’

दरअसल, पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां किराये के कमरे में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को लारेंस पैट्रिक नामक आरोपी ने अंजाम दिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वो इंदौर के एक स्पा सेंटर में काम करती थी जहां लारेंस पैट्रिक भी आया करता था और उसी दौरान उसने मोबाइल नम्बर ले लिया था। वही इसके बाद लारेंस ने मोबाइल व अन्य जरियों से घर का पता लगा लिया।
विवाहित महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि लारेंस एक दिन अचानक उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी आये दिन महिला का दैहिक शोषण करने लगा इसी दौरान उसने वीडियो भी बना लिये। वही अब लारेंस महिला द्वारा बात नही करने पर वीडियो वायरल करने के साथ ही वीडियो पति को दिखाने की धमकी देने लगा। जिसके बाद महिला ने भंवरकुंआ पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वही पुलिस विवाहित महिला शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। भंवरकुंआ थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि आरोपी लारेंस पैट्रिक जिम ट्रेनर और क्लब मैनेजर है और पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”725598970″]
