
इंदौर, आकाश धौलपुरे। 24 जून 2022 को इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार (hakam singh panwar shoot and suicide case) ने कंट्रोल रूम में ही पदस्थ एएसआई रंजना खांडे को गोली मारकर खुद पर गोली चलाकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले के सामने आने के बाद मृतक टीआई हाकम सिंह पंवार को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। वहीं मामले की गम्भीरता को देखते हुए SIT गठित की गई थी। वहीं अब पुलिस ने टीआई की तीसरी पत्नि को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े…लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक को 9500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

बता दें कि जहां एक ओर SIT की जांच चल रही थी वही दूसरी ओर रेशमा शेख उर्फ जग्गू नामक महिला ने टीआई की तीसरी पत्नि होने का दावा किया था वही घटना के मुख्य गवाह माने जा रहे घायल एएसआई के भाई कमलेश खांडे की मौत जलने से हो गई थी। वही SIT ने मृतक के टीआई के मोबाइल, तकनीक और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जांच की तो सोमवार खुदकुशी मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया था।
[dgv_vimeo_video id=”729266904″]
यह भी पढ़े…बारिश के मौसम में लकड़ियों के फर्नीचर को बचाने के लिए अजमाएं ये टिप्स
चार आरोपियों में से महिला एएसआई रंजना खांडे और उसके मृतक भाई कमलेश खांडे को आरोपी बनाने के साथ ही SIT ने जांच के दौरान टीआई की तीसरी पत्नि रेशमा शेख और व्यापारी गोविंद जायसवाल के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरण की 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को दर्ज किए गए मामले के एक दिन बाद ही छोटी ग्वालटोली पुलिस को टीआई शूट एंड सुसाइड मामले में पहली आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुलिस टीआई हाकम सिंह की कथित तीसरी पत्नि रेशमा शेख को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया कि चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वही अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”729267335″]
