इंदौर में मंत्री ने सुरक्षा छोड़ गार्ड को लगाया ऐसे काम पर की आ गए चर्चा में, जानिए पूरा मामला

इंदौर में मंत्री ने सुरक्षा छोड़ गार्ड को लगाया ऐसे काम पर की आ गए चर्चा में, जानिए पूरा मामला

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में आज ऐसा कुछ किया कि वो अचानक चर्चाओ में आ गए। केबिनेट मंत्री ने दो मोबाइल चोरो को पकड़वाया और सीधे पुलिस के हवाले करवा दिया। दरअसल, यह घटना इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की है,  जहां महिला व युवती एक्टिवा से विजय नगर क्षेत्र से गुजर रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाश महिला से मोबाइल छीनकर भागने लगे। वही दोनों ने साहस दिखाते हुए बदमाश युवकों को धक्का देकर गिरा दिया।

यह भी पढ़े … इंदौर में हुई 75 साल की वृद्धा की हत्या, पोते पर घूम रही है शक की सुई

इसी दौरान वहां से जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का काफिला गुजर रहा था , तब महिला व युवती ने मंत्री के काफिले को रोककर मदद मांगी । जिसके बाद मंत्री जी ने उतरकर सबसे पहले खुद की सुरक्षा लगे गार्ड्स को निर्देश दिया कि वो उनकी सुरक्षा छोड़ पहले महिलाओं की मदद करे इस बीच गार्ड्स ने दोनों बदमाशो को पकड़ लिया वही मंत्री सिलावट ने पुलिस से बात कर तुरंत कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद मौके पर तुरंत विजय नगर पुलिस पहुंची। वही मंत्री तुलसी सिलावट ने दोनों मोबाइल लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दोनों महिलाओ की हिम्मत की तारीफ की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews