इंदौर : नर्सरी की छात्रा के साथ टीचर का टॉर्चर, होमवर्क न करने पर मासूम को दी जानलेवा सजा!

इंदौर : नर्सरी की छात्रा के साथ टीचर का टॉर्चर, होमवर्क न करने पर मासूम को दी जानलेवा सजा!

इंदौर,आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में एक टीचर का टॉर्चर सामने आया है। यहां महज 4 साल की मासूम के साथ स्कूल की टीचर इतनी बेरहमी से पेश आई कि उसने होमवर्क नही करने पर मासूम की जानलेवा तरीके से पिटाई कर दी। इधर अब मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।

यह भी पढ़े…India vs Sri Lanka 1st Test : विराट कोहली खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट मैच

बता दे कि इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मासूम के साथ स्कूल की बेरहम टीचर द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां एक स्कूल टीचर ने नर्सरी में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची को बुरी तरह पीट डाला। बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपना होमवर्क नहीं किया था। बेरहम टीचर ने बच्ची को ऐसा मारा की बच्ची के गाल और चेहरे पर हाथ के निशान पड़ गए इतना ही नही बच्ची के चेहरे पर नाखून के निशान भी दिख रहे है। बच्ची के पिता ने टीचर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है दरअसल, घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के खिजराबाद के एमजीएन स्कूल की है। यहां पढ़ने वाली 4 वर्षीय मासूम अलमीरा खान जब अपने भाई के साथ स्कूल से घर पहुँची तो उसके चेहरे पर निशान देख कर माँ हैरान रह गई।

[dgv_vimeo_video id=”684582539″]

यह भी पढ़े…इंदौर में सोने, चांदी व नगदी के साथ यह सामान भी ले उड़े चोर, जानकर आप रह जाएंगे हैरान।

बच्ची से पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल टीचर ने उसे बेरहमी से पीटा है।वही टीचर का नाम मेहरूनिसां खान सामने आया है। बच्ची को लेकर जब माँ स्कूल पहुंची तो स्कूल प्रबंधन ने ठीक ढंग से बात नही की। जिसके बाद बच्ची की माँ ने बच्ची के पिता तस्किल खान घटना की जानकारी दी। बच्ची के पिता ने मासूम का मेडिकल कराने के बाद खजराना थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है अब मामले की जांच की जा रही है। मासूम के पिता तश्किल खान के मुताबिक बेरहमी से उनकी बच्ची को पीटा गया है और पुलिस सम्बंधित टीचर पर सख्त कार्रवाई करे। वही जांच अधिकारी दीपक कुमार ने पूरे मामले को गम्भीर बताया और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

[dgv_vimeo_video id=”684582414″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews