इंदौर : सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात पर विवाद, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, महिलाओं पर किया गया पथराव

इंदौर : सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात पर विवाद, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, महिलाओं पर किया गया पथराव

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की हिना पैलेस कॉलोनी में पुलिस और पब्लिक के समन्वय के बाद सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक घर मे लगाए जा रहे की सीसीटीवी कैमरे पड़ोसियों को इतने अखरे कि उन्होंने उसी वक्त उस घर पर पथराव कर दिया। मामूली सी बात को लेकर हुए दो पक्षों के बीच का विवाद जमकर हुआ और इस दौरान कैमरे लगाने की बात को लेकर विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जमकर पथराव किया घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े…Gwalior News : वीर सावरकर को लेकर हिन्दू महासभा ने जलाया सिंधिया का पुतला

हिना पैलेस कॉलोनी में रहने वाली फरियादी शमिना बी ने इस पूरे मामले की शिकायत खजराना थाने पर दर्ज कराई है। फरियादी महिला की बात माने तो बुधवार को जिस वक्त घटना हुई उस वक्त वो और उनकी तीन बहू घर पर थे। वही उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को लेकर सामने ही रहने वाले अमान, शहजाद, बबलू और उसके अन्य साथियों ने विवाद शुरू कर दिया और घर पर जमकर पथराव किया है। यहां खड़ी गाड़ियों और घरों के कांच पर तोड़फोड़ कर मारपीट की। फरियादी महिला ने बताया कि उसके घर के सामने असामाजिक तत्व खड़े रहते थे इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे घर के सामने लगाए थे जिस का विरोध करते हुए अमान और उसके अन्य साथियों ने विवाद शुरू किया था। हालांकि इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”670642887″]

यह भी पढ़े…Indore news: फिर दोहराई गई शराब के कारण पति-पत्नी विवाद और फांसी पर झूलने की कहानी

[dgv_vimeo_video id=”670643555″]

एडिशनल डीसीपी झोंन -4 राजेश व्यास ने गुरुवार को बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू की जा चुकी है और अब तक 4 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया जा चुका है वही फुटेज और जांच में यदि अन्य लोगो की जानकारी सामने आई तो उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर उन पर प्रतिबन्धात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”670641814″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews