इंदौर : लड़की छेड़ना पाप है पुलिस हमारी बाप है – सरेराह दो लोगो ने ये क्यों कहा।

इंदौर : लड़की छेड़ना पाप है पुलिस हमारी बाप है – सरेराह दो लोगो ने ये क्यों कहा।

इंदौर, आकाश धोलपुरे। तेजी से बढ़ते इंदौर (Indore) में अब वहशी दरिंदो की बुरी नजर और बुरी नियत छात्राओं और युवतियों की परेशानी का सबव बनती जा रही है। इसका एक उदाहरण पिछले माह देखने को मिला था जब एक बदमाश अपने प्रायवेट पार्ट को दिखाकर कॉलेज गर्ल्स के साथ छेड़खानी कर रहा था जिसे छत्रीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और अब वो दरिंदा जेल की सलाखों के पीछे है। कुछ इसी तरह की वारदात अब इंदौर (Indore) के जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के कर्बला मैदान के करीब घटी। जहां राह चलती छात्रा को ऑटो चालक और उसके साथी द्वारा छेड़ा गया और साथ ही ऑटो में न बैठने पर उसे अपने प्रायवेट पार्ट दिखाने लगे। जिसके बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल में रिक्शा की तस्वीर खींच ली। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने छात्रा के साथ झूमा झटकी की कोशिश कर उसका मोबाइल छिनने का भी प्रयास किया लेकिन छात्रा ने बहादुरी के साथ दोनों का सामना किया और उसके सोमवार को ही जूनि इंदौर थाने में उनकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल फ़ोटो में आये रिक्शा के नम्बर के आधार पर दोनों दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया। वही मंगलवार को दोनों दरिंदे सरेराह अपने दबदबे वाले क्षेत्र में कान पकड़कर कहते नजर आए कि “लड़की छेड़ना पाप है और पुलिस हमारी बाप है।”

यह भी पढ़े…जबलपुर : खेल-खेल में चली बंदूक, किशोर के आंख में घुसे छर्रे

दरअसल, वहशी मजनूओं का आज पुलिस ने जुलूस निकाला। मोहम्मद शाहिद और इसहाक नामक दोनों आरोपियों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दोनों ही वहाशियनेपन की हदे पार कर रिक्शा में ही बैठकर छात्राओं को छेड़ते थे और अपना प्रायवेट पार्ट दिखाते थे। जिसके बाद कई छात्राओं ने पुलिस को शिकायत की थी लेकिन सोमवार को हुई घटना के बाद दोनों की पहचान हो गई और उसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मोती तबेला क्षेत्र में रहने वाले दोनों ही बदमाशों को आज पुलिस ने सबक सिखाया जिसकी तारीफ आने जाने वाले लोग करते नजर आए। जिस स्थान पर दोनों बदमाश अपने नापाक इरादों को अंजाम देते थे पुलिस के सामने उसी स्थान पर दोनों ने कान पकड़कर उठक बैठक लगाई और भरी सड़क पर कहते नज़र आये कि लड़की छेड़ना पाप है पुलिस हमारी बाप है।

[dgv_vimeo_video id=”677701853″]

यह भी पढ़े…मुरैना : कट्टे की नोक पर लूट करने वाले 10 हजार रुपए के इनामी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने दोनों बदमाशों का बहादुरी से सामना करने वाली छात्रा की तारीफ की और कहा कि पुलिस अब ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नही। वही उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों का अच्छा खासा परिवार है लेकिन अपने दिमागी दिवालियेपन के चलते वो ऐसी हरकतों को अंजाम देते थे जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”677701532″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews