राजधानी भोपाल में बनाई जाएगी Dr. BR Ambedkar की सबसे बड़ी प्रतिमा : पूर्व मुख्यमंत्री

राजधानी भोपाल में बनाई जाएगी Dr. BR Ambedkar की सबसे बड़ी प्रतिमा : पूर्व मुख्यमंत्री

इंदौर,आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) सहित समूचे देश मे संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर (Dr. BR Ambedkar) की 131 वीं जयंती के अवसर पर उत्साह का माहौल है। इधर,अंबेडकर जन्मस्थली अंबेडकर नगर महू में मुख्य आयोजन किया गया। जहां प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh) ने अंबेडकर स्मारक पर माल्यर्पण कर मुख्य कार्यक्रम में शिरकत कर संविधान निर्माता को याद किया। वही दूसरी और कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्री भी आज महू पहुंचे और उन्होंने स्मारक पर माल्यर्पण किया।

यह भी पढ़े…MP Board : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम पर बड़ी अपडेट, इस दिन जारी हो सकते हैं रिजल्ट, मूल्यांकन का कार्य पूरा

इस मौके पर अंबेडकर स्मारक से ही पूर्व सीएम कमलनाथ (kamalnath) ने कहा बाबा साहब अंबेडकर ने केवल अपने देश ही नही विश्व को संविधान दिया और विभिन्नता वाले देश मे सब धर्म, जाति को देखते हुए संविधान बनाया। वही पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने मन की बात को जाहिर कर एक बड़े कदम की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर सच्चे मानवतावादी थे ऐसे में हम मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी मानवता मूर्ति बनाएंगे। जिसे स्टेच्यू ऑफ ह्यूमिनिटी के नाम से जाना जाएगा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा भोपाल में बनेगी जिसके निर्माण ले लिए एक समिति बनाकर सबसे सहयोग लेकर निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़े…सीएम की घोषणा के बाद मानदेय में 20 फीसद की वृद्धि, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, मई में खाते में आएंगे 8316 रुपए

इधर, पूर्व सीएम कमलनाथ की महती मन की बात के साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह (Digvijay singh) ने महू में कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर एक विचारधारा के लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे है और हमे इस बात की चिंता है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिये चुनौती है कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, अब्दुल कलाम आजाद और पूरे सविधान सभा के सभी लोग, जिन लोगो ने भारतीय संविधान को स्वरूप दिया और सबके विचारों को समावेश किया आज वो सभी खतरे में है जो चिंता का विषय है। ऐसे में हम यही कहेंगे कि भारतीय संविधान बचाओ और देश बचाओ।

यह भी पढ़े…आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी: सज-सँवर कर पहुंचा वेन्यू पर दूल्हा-दुल्हन का परिवार, जल्द ही लेंगे दोनों सात फेरे

[dgv_vimeo_video id=”699375869″]

वही जब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजयसिंह पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान और ट्वीट को लेकर पूछा गया तो दिग्विजयसिंह ने कहा कि उनसे कहना कि मेरे खिलाफ एक और एफआईआर लिखवा दे। वही संघ प्रमुख मोहन भागवत के अगले 15 साल में अखंड भारत बनाने की बात और जो बीच के आएगा उसे मिटा देने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि ये मानसिकता उन्ही की है जिनका भारतीय संविधान में विश्वास नही है वही ऐसी बात कर सकते है।

[dgv_vimeo_video id=”699376167″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews