Indore News : पटाखे फोड़ने को लेकर दो दबंग परिवार भिड़े, पथराव हुआ, गाड़ियां तोड़ी

Indore News : पटाखे फोड़ने को लेकर दो दबंग परिवार भिड़े, पथराव हुआ, गाड़ियां तोड़ी

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  देव उठनी ग्यारस के मौके पर जहां सोमवार रात को शहर की सड़कों पर बारातों की रौनक दिख रही थी तो दूसरी ओर इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र की राजमोहल्ला एच. कालोनी में पटाखों (Firecrackers) को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत पथराव और वाहनों में तोड़ फोड़ तक जा पहुंची। घटना के बाद पहुंची पुलिस(Indore Police) ने मामला शांत कराया और मामला दर्ज किया।

सोमवार रात को तुलसी पूजा के बाद आतिशबाजी करने की परंपरा है। इंदौर के राजमोहल्ला एच. कालोनी में भी पूजा के बाद बच्चों ने पटाखे फोड़ना शुरू किया। कुछ देर बाद अचानक बच्चे पटाखे फोड़ने को लेकर वे आपस में विवाद करने लगे और बात इतनी बढ़ गई कि बच्चों की लड़ाई में दो परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामूली विवाद ने तत्काल बड़ा रूप ले लिया नौबत हाथापाई से लेकर पथराव और बाद में वाहनों में तोड़ फोड़ तक पहंच गई।  बताया जा रहा है जिस परिवार में विवाद हुआ है वो दोनों ही शहर के नामचीन और दबंग परिवारों में शुमार है और आपस में रिश्तेदार भी हैं ।

ये भी पढ़ें – MP Government Jobs: यहां 1255 पदों पर निकली है भर्ती, 60 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

इधर, देर रात जब विवाद की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर स्थिति को संभालने के लिए एडिशनल एसपी सहित चार थानों का पुलिस बल पहुंचा। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर दोनों ही परिवारों के जिम्मेदार सदस्यों को समझाया गया कि मामूली विवाद को इतना तूल न दे जिसके बाद स्थिति संभाली गई। विवाद में करीब 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमे महिलाएं भी शामिल हैं । सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस पार्षद की हत्या से सनसनी, आरोपी फरार, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

इधर, मल्हारगंज पुलिस ने अनिकेत करोसिया की शिकायत पर बालकिशन करोसिया, जटाशंकर करोसिया, संजय उर्फ संजू, अनिल, विकास, स्वदेश उर्फ कालू,विजय, अजय, विज्जू उर्फ लक्की पर केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से विवेक करोसिया की शिकायत पर किशन करोसिया, लीलाधर करोसिया, जितेन्द्र, राजेश, लेखराज, अनिल, रंजीत, सौरभ, अभिषेक ओर रोहन के खिलाफ मारपीट, विवाद, पत्थरबाजी और बलवे की धाराओ के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने विवाद के बढ़ने की आशंका के चलते सोमवार रात को भी मौके पर पुलिस बल तैनात कर रखा था इधर मंगलवार सुबह भी भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि स्थिति न बिगड़े।

[dgv_vimeo_video id=”646328093″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews