Indore News: लुटेरी दुल्हन का कारनामा, शादी के बाद नकदी-जेवर लेकर हुई फरार, दो गिरफ्तार

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। नाम – लक्ष्मीबाई, पेशा – लोगो को बेवकूफ बनाकर कुछ समय उनके साथ दुल्हन बनकर रहना और फिर मौका पाकर एक योजना के तहत पति के घर से सारे सोने चांदी के आभूषण लेकर भाग जाना और फिर अपना अगला शिकार ढूंढ़कर एक और लूट (Loot) की वारदात को अंजाम देना।पूरा मामला इंदौर (Indore) से सामने आया है।

यह भी पढ़े.. Indore News: MP में दोबारा लॉकडाउन लगाने पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

दरअसल, ये दास्तां है उस भोली की शक्ल में छिपी लुटेरी दुल्हन (Robbery bride) की जो अपने मौसा – मौसी की मदद से देश के अलग – अलग राज्यो में पहले शादी करती है और फिर कुछ समय बाद किसी भी तरीके से अपने कथित पति से रुपये ऐंठती है और बाद में मौका पाकर उसके घर मे रखे सोने (Gold) चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर बचे कूचे रुपये भी लूट ले जाती है।

इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक लुटेरी दुल्हन (Robbery bride) की शिकायत इंदौर (Indore) में पलासिया स्थित महिला थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए लुटेरी दुल्हन लक्ष्मीबाई के मौसा राजू सनोरिया और मौसी कमलाबाई सनोरिया को गिरफ्तार किया।

बता दे कि लुटेरी दुल्हन का हालिया शिकार बने पाली राजस्थान में रहने उमेद सिंह है जिन्होंने पुलिस को शिकायत की थी। । फरियादी उमेद सिंह ने शिकायत की है कि 7 अप्रैल 2016 को लक्ष्मीबाई निवासी गौरी नगर से उसने बिजासन माता मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद एक तीन साल और एक डेढ़ साल की बेटी है। वह तमिलनाडु में काम करता है। दूसरी बेटी को पत्नी लक्ष्मी जन्म देने वाली थी, तभी उसकी मौसी कमलाबाई और मौसा राजू ने उसे उसकी डिलीवरी के लिए अहमदाबाद बुलाया।

यह भी पढ़े.. Sainik School: छात्राओं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नए सत्र से मिलेगा लाभ

यहां दूसरी बच्ची को जन्म देने के बाद उसने मुझसे रुपयों की मांग की। मैंने शादी के बाद से सास-ससुर के खाते में 6 लाख जमा करवा रखे हैं। बावजूद इसके वो मेरी दोनों बेटियां देकर चले गए। कुछ दिन ससुराल में रहने का बोलकर पत्नि लक्ष्मीबाई वापस नहीं आई। अपनी पत्नी को लेने के लिए उमेद सिंह जब इंदौर (Indore) पहुंचा तो पता चला कि लक्ष्मीबाई ने अहमदाबाद में किसी से शादी कर ली है।

इसके बाद ये भी बात सामने आई कि इसके पहले लक्ष्मी ने मुंबई में एक आदमी से शादी की थी और एक बच्ची को भी जन्म दे चुकी थी और वहां से भी वो आदतन धोखाधड़ी कर भाग खड़ी हुई थी। महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी रश्मि पाटीदार की माने तो अलग अलग राज्यो में शादी कर लूट कर भागने वाली महिला के मौसी और मौसा का गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है और जल्द ही शातिर लक्ष्मी की भी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिये बकायदा इंदौर पुलिस (Indore Police) की अलग अलग टीम अलग अलग स्थानों पर दबिश देने में जुट गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews