Indore News- सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर बवाल, थाने पहुंचा मामला

Indore News- सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर बवाल, थाने पहुंचा मामला

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये दो ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहे है जिसमें एक युवक नोटों के साथ खेल रहा है और साथ ही नोटों (Money) को टॉयलेट में फ्लश कर रहा है। वायरल वीडियो में सीधे सीधे भारतीय मुद्रा के अपमान की बात सामने आ रही है और इस मामले में इंदौर में एडवोकेट सूरज उपाध्याय (Advocate Suraj Upadhyay) ने आईजी योगेश देशमुख (IG Yogesh Deshmukh) और डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र (DIG Harinarayanachary Mishra) को शिकायत कर पूरे मामले को भारतीय मुद्रा का अपमान बताते हुए देशद्रोह का केस दर्ज किए जाने की मांग की है।

एडवोकेट सूरज उपाध्याय ने बताया गया कि इंदौर के कनाड़िया निवासी फैसल पटेल नाम के युवक ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर दो वीडियो (Video) पोस्ट किए हैं जिनमें वे एक होटल में 2 हज़ार और 2 सौ के नोट उड़ा रहा है, उन्हें टॉयलेट में फ्लश कर रहा है। ये भारतीय मुद्रा का अपमान है, इस मामले में देशद्रोह का केस दर्ज (Treason Case Registered) किया जाना चाहिए।

इधर,इस मामले में जब डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि मामले की शिकायत आई है इसमें जांच की जाएगी कि नोट असली है या नक़ली। फिलहाल, यह अभी तक पता नही चल पाया है, सम्बंधित थाने द्वारा जांच की जाएगी अगर नोट असली हुए तो आरोपी की पहचान कर भारतीय मुद्रा (Indian Currency) के अपमान के मामले में पूछताछ की जाएगी।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1342353387119992832

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews