इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट ने किया कमाल, प्रदेश में फ्लाइट और पैसेंजर में आया अव्वल

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक और महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। दरअसल अब इंदौर एयरपोर्ट प्रदेश में फ्लाइट और पैसेंजर में अव्वल बन गया है।
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट ने किया कमाल, प्रदेश में फ्लाइट और पैसेंजर में आया अव्वल

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सितंबर 2024 में यात्रियों और उड़ानों की संख्या के लिहाज से प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों से काफी आगे रहा है। जानकारी के अनुसार इस दौरान 3 लाख 18 हजार से ज्यादा यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा की है, वहीं 2550 से अधिक उड़ानों का सफल संचालन एयरपोर्ट से किया गया है।

वहीं इसके अलावा, 50 नई उड़ानों की शुरुआत ने भी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है, जिसके चलते यह राज्य में हवाई यातायात का प्रमुख केंद्र बन गया है और अन्य से आगे रहा है।

पहले स्थान पर रहा इंदौर एयरपोर्ट

दरअसल मध्य प्रदेश के हवाई अड्डों पर अगस्त और सितंबर 2024 में यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है, खास रूप से इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में यह बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं जून और जुलाई में मामूली गिरावट के बाद, जानकारी के अनुसार सितंबर में इंदौर से 3,18,000 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है, जो प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों में सबसे ज्यादा थी। वहीं भोपाल से 1,21,841, जबलपुर से 28,599 और ग्वालियर से लगभग 20,000 यात्रियों ने उड़ान भरी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि हवाई यात्रा का चलन राज्य में तेजी से बढ़ रहा है और इंदौर इसका प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

यहां जानिए भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर एयरपोर्ट्स का हाल

वहीं इंदौर एयरपोर्ट के बाद भोपाल एयरपोर्ट प्रदेश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा रहा है, जानकारी के अनुसार भोपाल से 950 से अधिक उड़ानों से 1,21,841 यात्रियों ने यात्रा की है। जबकि, जबलपुर एयरपोर्ट से 300 से अधिक उड़ानों में 28,599 यात्रियों ने सफर किया है। इसके साथ ही ग्वालियर एयरपोर्ट से 150 से अधिक उड़ानों के जरिए 20,000 से ज्यादा यात्रियों ने अपनी यात्रा पूरी की है, जिससे यह साफ़ हो रहा है की न सिर्फ इंदौर एयरपोर्ट बल्कि राज्य के इन हवाई अड्डों पर भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews