Investment In MP : एमपी में करोड़ों का निवेश करेगी ये कंपनी, मध्यप्रदेश सरकार को सौंपा प्रस्ताव

Investment In MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का इन्वेस्टमेंट (Investment In MP) और ज्यादा बनने वाला है, क्योंकि हाल ही में जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने मध्य प्रदेश में नए सीमेंट संयंत्र की स्थापना के लिए निवेश की घोषणा की है। इसमें कंपनी करीब 3200 करोड़ के निवेश करने वाली है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि एकीकृत ग्रीनफील्ड सीमेंट निर्माण की सुविधा देने के साथ ही उत्तर प्रदेश में कंपनी एक स्प्लिट ग्राइंडिंग इकाई की स्थापना भी करने वाली है।

खास बात ये है कि कंपनी द्वारा बताया गया है कि दोनों को मिला कर इनकी उत्पादन की क्षमता 5 एमटीपीए रहेगी। कंपनी ने इस निवेश का प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार को सौंप दिया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक मध्य प्रदेश में सीमेंट की पूरी एकीकृत इकाई बनाई जाएगी। ऐसे में इसकी क्षमता 2.5 एमटीपीए क्लिंकर, 2.5 एमटीपीए ग्राइंडिंग, 15 मेगावाट रहेगी। इसके लिए एक पूरा वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम प्लांट किया जाएगा।

Must Read : MP News : जुए पर दांव लगाते हुए नजर आया हेड कांस्टेबल, FIR दर्ज, वीडियो वायरल

कंपनी ने प्रदेश में बनाए जानते वाले इस प्लांट की पूरी योजना भी प्रदेश में बताई है। दरअसल, कम्पनी उत्तरप्रदेश में सिर्फ अभी ग्राइंडिंग सिस्टम स्थापित करेगी। वहीं इंदौर में इसका पूरा सेटअप लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुधवार के दिन ही कंपनी की तरफ से इस योजना की घोषणा की गई है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार को भी ये योजना बता दी गई है।

बड़ी बात यह है कि बीते दिनों ही जेएसडब्ल्यू ग्रुप को इंडिया सीमेंट लिमिटेड की ओर से स्प्रिंगवे माइनिंग में 100% की हिस्सेदारी दी गई है। ऐसे में कंपनी को अधिग्रहण से 106 मिलियन टन का चूना पत्थर भंडार उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही 2065 तक के लिए वैध खनन पट्टा भी इसमें शामिल कर दिया गया है। आपको बता दे, चुना पत्थर की खदान मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बनी हुई है, ऐसे में 500 हेक्टर जमीन पर यह खदान फैली हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews