MP: बुधवार को इंदौर-रीवा से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंड़ी, 2 मेमू भी फिर शुरू, देखें शेड्यूल-रूट

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए खुशखबरी है।इंदौर गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस साप्ताहिक शुरू हो गई है। यह सोमवार देर शाम गांधी धाम से रवाना होकर यह आज मंगलवार सुबह 8.55 बजे इंदौर पहुंची।। यह ट्रेन हर रविवार इंदौर से रात 11.30 बजे से रवाना होगी और देवास, उज्जैन, रतलाम से होकर गांधीधाम जाएगी। इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

यह भी पढ़े.. MP: भोपाल-रतलाम से होकर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, 8 ट्रेनें रद्द, अगस्त में चलेगी 6 एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें शेड्यूल-रूट

इसके अलावा 10 अगस्त से इंदौर से बांद्रा टर्मिनस के बीच एक रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। गाड़ी संख्या 09191 बांद्रा टर्मिनस इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस बुधवार 10 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 14.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा, उज्जैन, देवास होते हुए 11 अगस्त को सुबह 04.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। वही गाड़ी संख्या 09192 इंदौर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, 11 अगस्त को इंदौर से रात 21.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास, उज्जैन, नागदा एवं रतलाम होते हुए 12 अगस्त को दोपहर 13.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह भी पढ़े.. Indore News: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 10-11 अगस्त को इंदौर से चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन पर ताजा अपडेट

गाड़ी संख्या 09069 बांद्रा टर्मिनस इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस शुक्रवार 12 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 14.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा, उज्जैन, देवास होते हुए 13 अगस्त को सुबह 04.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09070 इंदौर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, 13 अगस्त को इंदौर से रात 21 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन, नागदा व रतलाम होते हुए 14 अगस्त रविवार को बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।सभी ट्रेनों का दोनों दिशाओं में रतलाम, नागदा, उज्जैन एवं देवास स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

इंदौर से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

केन्द्र ने मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है।अब इंदौर से देश की राजधानी दिल्ली जाने के लिए सितंबर से एक नई ट्रेन शुरू होगी, जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी।जल्द ही इसका रूट और शेड्यूल जारी होगा।इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात के बाद इस ट्रेन की घोषणा की है।वर्तमान में इंदौर से दिल्ली के बीच मालवा एक्सप्रेस, इंटरसिटी, इंदौर-चंडीगढ़, इंदौर-दिल्ली साप्ताहिक, इंदौर-जम्मू साप्ताहिक और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस चलती है।

जल्द चलेगी इंदौर-जयपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

इंदौर से जयपुर के बीच जल्द देश की सबसे अत्याधुनिक और तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन चलेगी। सोमवार को इंदौर में हुई बैठक में इसको मंंजूरी दे दी गई है।इसके लिए रेलवे 100 रैक तैयार करवा रहा है, इसमें से दो इंदौर को मिलेंगे । इसके बाद यह ट्रेन इंदौर से शुरू हो जाएगी। दोनों शहरों के बीच का सफर सात से आठ घंटे में पूरा हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेन 160-180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, हालांकि देश में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले ट्रैक ही हैं।

10 अगस्त से चलेगी 2 मेमू पैसेंजर ट्रेन

10 अगस्त से पश्चिम रेलवे ने वडोदरा मंडल की मेमू पैसेंजर ट्रेनों फिर से चलाने का फैसला किया है। ट्रेन की संख्या 09181 प्रताप नगर अलीराजपुर पैसेंजर स्पेशल सुबह 10.35 बजे प्रताप नगर से चलकर दोपहर 14.05 बजे अलीराजपुर पहुंचेगी।वही ट्रेन संख्या 09170 आलीराजपुर प्रताप नगर पैसेंजर अनारक्षित स्पेशल प्रातः 17.10 बजे अलीराजपुर से चलकर 18.07 छोटा उदयपुर पहुंचेगी। इस लाइन पर यह ट्रेन सभी जगह रुकेगी।

अगस्त में चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

  1. गाड़ी संख्या 02180 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल  सोमवार 8 अगस्त से शुरू हुई । 15 अगस्त (सोमवार) को भी रीवा स्टेशन से शाम 6.50 बजे से चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 02184 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल आज 9 अगस्त एवं 16 अगस्त (मंगलवार) को रीवा स्टेशन से शाम 6.50 बजे से।
  3. गाड़ी संख्या 02183 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 10 अगस्त एवं 17 अगस्त (बुधवार) को रानी कमलापति स्टेशन से रात 10.15 बजे से।
  4. गाड़ी संख्या 02177 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 21 अगस्त (रविवार) को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.45 बजे से।
  5. गाड़ी संख्या 02178 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल 21 अगस्त (रविवार) को रीवा स्टेशन से शाम 6.50 बजे से
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews