
जबलपुर, संदीप कुमार। गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के 164 वें बलिदान दिवस के अवसर पर आज जबलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह आज अमर शहीद राजा शंकरशाह- रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थल पर दर्शन करने पहुंचे थे जहां उनकी पुलिस के साथ कहासुनी हो गई। वहीं मंत्री शाह ने पुलिस पर नाराजगी जताई और उन्हें खरी खोटी सुनाकर वापस चले गए।
ये भी पढ़ें- सरकार ने जनता को दिया बड़ा झटका- GST के दायरे में नही आएगा पेट्रोल डीजल
दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बलिदान दिवस के कार्यक्रम के आयोजन में शिरकत करने आ रहे हैं जिसको जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था बना रखी थी। इसी बीच मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह अचानक ही गोड़वाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकरशाह- रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थल पर दर्शन करने पहुंचे थे पर प्रोटोकॉल नियम के तहत पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। इससे नाराज होकर मंत्री कुंवर विजय शाह ने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। वन मंत्री इतने नाराज हुए कि वह पुलिस पर बिखर गए और वहां से नाराज होकर बिना दर्शन करे ही चलते बने। इस दौरान पुलिस ने उन्हें मनाने की कोशिश की पर वह नहीं माने। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष जी.एस ठाकुर ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत लिस्ट में जिनका नाम नहीं था उन्हें शामिल नही किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”608091310″]
