जबलपुर : कांग्रेस ने किया नगर निगम कार्यालय का घेराव, दी ये चेतावनी

जबलपुर : कांग्रेस ने किया नगर निगम कार्यालय का घेराव, दी ये चेतावनी

जबलपुर, संदीप कुमार।भले ही अभी नगरीय निकाय चुनाव की तारीख तय नहीं हुई हो पर इस चुनाव के लिए युवा कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में आज सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गढ़ा जोन कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की इस दौरान युवा कांग्रेस ने नगर निगम को चेतावनी भी दी।

पानी-बिजली-सफाई व्यवस्था नही पर दे रहे है टेक्स

युवा कांग्रेस ने अपने आंदोलन के दौरान कहा कि टेक्स देने के बाद भी आमजन को नगर निगम सहूलियत देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है । पानी बिजली सफाई का टैक्स देने के बाद भी नगर निगम है कि आमजन को सुविधा नही दे रही है। लिहाजा लोग पानी-बिजली-सफाई के लिए परेशान हो रहे है।

नहीं हुई मांगे पूरी तो होगा फिर अनिश्चितकालीन धरना

नगर निगम के गढ़ा जॉन का घेराव करते हुए युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितिन राज ने निगम अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 1 सप्ताह में आमजन की सुविधाओं पर नगर निगम ध्यान नहीं देती है तो फिर युवा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मिलकर अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।

युवा कांग्रेस नेता गौरव भनोट जॉन में चलाएंगे निशुल्क पानी के टैंकर

ठंड में ही गढ़ा जॉन में पानी को लेकर फैली विकराल समस्या पर युवा कांग्रेस नेता गौरव भनोट ने पानी के टैंकर चलाने की बात कही है , जिस पर कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आभार भी व्यक्त किया। गौरतलब है कि गढ़ा इलाके में पानी की समस्या साल भर बनी रहती है पर निगम है कि इस और ध्यान देने को तैयार ही नहीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews