Jabalpur Crime: पुलिस ने बरामद किया 53 किलो गांजा, आरोपी अधिवक्ता के समर्थन में उतरा अधिवक्ता संघ

police men

जबलपुर, संदीप कुमार। दो दिन पहले तिलवाराघाट पुलिस (tilwaraghat police) और क्राइम ब्रांच (crime branch) की टीम ने गांजा तस्करी (ganja smuggling) के आरोप में एक अधिवक्ता (advocate) सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 53 किलो गांजा बरामद किया है। इतना ही नहीं तिलवाराघाट थाना पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, एक कार, एक मोटर साइकिल और एक एक्टिवा भी बरामद की है जिसके बाद गांजा तस्करी के आरोप में अधिवक्ता सहित पांचों आरोपियों को जिला न्यायालय (district court) में पुलिस (police) ने पेश किया।

आरोपी अधिवक्ता के समर्थन में उतरा अधिवक्ता संघ
गांजा तस्करी के आरोप में अधिवक्ता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के विरोध में जब वकील और अन्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा था तभी परिसर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यायालय में बड़ी संख्या में वकील उपस्थित होकर गिरफ्तार अधिवक्ता को झूठे मामले में फसाने की साजिश बताने लगे।अधिवक्ताओं ने बताया कि गांजा तस्करी में जिस अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है, वे चलने में भी असक्षम हैं उन्हें चलने के लिए वॉकर का सहारा लेना पड़ता है उन्हें किडनी की बीमारी है।

यह भी पढ़ें… Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में दिखी चमक, जानिए क्या है भाव

आरोपी अधिवक्ता को न्यायिक हिरासत में ईलाज के निर्देश दिये गये हैं। जिला न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई की और फिर जहां आरोपी अधिवक्ता सहित एक अन्य को न्यायिक हिरासत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने के निर्देश दिए तो वही बाकी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews