Jabalpur News: रील बनाना पड़ा भारी, तिलवारा पुल से कूदे 2 युवकों की नदी में डूबने से मौत, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

Jabalpur News: जबलपुर में रील बनाने के लिए तिलवारा पुल से नर्मदा नदी में कूदे 2 युवकों की जान चली गई। नाविकों ने शव को बाहर निकाला जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jabalpur News: रील बनाना पड़ा भारी, तिलवारा पुल से कूदे 2 युवकों की नदी में डूबने से मौत, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

Jabalpur News: जबलपुर में आज दोपहर करीब 1 बजे रील बनाने के चक्कर में तिलवारा पुल से कूदे दो युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गई। दोनों युवक नमन बिहार और शांति नगर के रहने वाले हैं। मृतक युवकों के नाम नीरज चक्रवर्ती और अंकुर गोस्वामी हैं, जो कि इससे पहले भी रील बनाने के लिए पुराने तिलवारा पुल गए थे। मौके पर मौजूद नाविकों ने दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला और तिलवारा पुलिस को सूचना दी।

नाविकों ने निकाले शव

मृतक अंकुर गोस्वामी के भाई विजय गोस्वामी ने बताया था कि आज दोपहर को शांति नगर में रहने वाले अनुराग, नीरज और अंकुर बाइक पर सवार होकर पुराने तिलवारा पुल पहुंचे थे इसके बाद तीनों ही यहां वहां घूमकर रील बनाने लगे। इसी दौरान अंकुर ने अपने दोस्त से कहा कि ‘मैं यहां से नदी में छलांग लग रहा हूं तुम मेरा वीडियो बनाना।’ रील बनाने के लिए अंकुर ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। उसके साथ नीरज ने भी छलांग लगाई। कुछ देर में दोनों ही दोस्त गहरे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक नहीं निकले तो फिर आस पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया इस बीच मौके पर मौजूद नविकों ने नर्मदा नदी में उतर कर दोनों ही युवकों के शवों को बाहर निकाला।

[dgv_vimeo_video id=”947996638″]

पुलिस ने शुरु की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने दोनों ही शवों का पंचनामा करने के बाद पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहींं, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिलवारा घाट के पुराने पुल में आए दिन हादसे होते हैं लिहाजा पुराने पुल को बंद कर दिया जाए।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews