Jabalpur News: महज चंद पैसों के लिये दोस्त से की बदसलूकी की सारी हदें पार, वीडियो किया वायरल

jabalpur crime

जबलपुर, संदीप कुमार। आपराधिक प्रवृत्ति (criminal intent) की सोच लोगों में किस हद तक हावी हो चुकी है इसकी बानगी जबलपुर (jabalpur) से वायरल हो रहे एक वीडियो (video) में देखने को मिली। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार महज चंद पैसों के विवाद को लेकर दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त को न केवल बेरहमी से पीटा (beat) बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल किया।

जबलपुर के गोराबाजार इलाके में 2000 रुपये के मामूली उधारी के विवाद में 17 वर्षीय एक नाबालिग पर तीन आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना 3 से 4 दिन पहले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोरा बाजार में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग को उसके इलाके में ही रहने वाला एक दोस्त बहला-फुसलाकर रामपुर स्थित पर्यटन क्षेत्र जलपरी ले गया जहां पहले से ही मौजूद दो अन्य आरोपियों ने उसे जमीन पर लेटा कर जमकर पीटा, हाथ बांधकर थप्पड़ों की बारिश की और फिर जबरदस्ती सिगरेट के कश लेने के लिए कहा। जब मन इतने में नहीं भरा तो नाबालिक की शर्ट उतरवा कर उससे अपने जूते तक साफ करवाए। इस बेतरतीब बेरहमी की बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग करके उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया,बेइज्जती के डर से नाबालिग रात भर जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गोरा बाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जैसे ही वीडियो परिजनों के पास पहुंचा तो पतासाजी करते हुए नाबालिग को अपने परिजन के घर घमापुर से सकुशल वापस ले जाया गया।

यह भी पढ़ें… Corona Alert: मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 600 से ज़्यादा कोरोना संक्रमित

मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने इस पूरे मामले में अपरहण समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार चल रहे हैं। उन सबकी तलाश भी जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews