Jabalpur News: करीना कपूर की किताब “प्रेगनेंसी बाइबिल” को लेकर विवाद, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, एक्ट्रेस समेत अन्य से मांगा जवाब

Jabalpur News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अभिनेत्री करीना कपूर खान के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने ये नोटिस उनकी "प्रेगनेंसी बाइबिल" नाम की किताब के विवादित शीर्षक को लेकर जारी किया है।
Jabalpur News: करीना कपूर की किताब “प्रेगनेंसी बाइबिल” को लेकर विवाद, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, एक्ट्रेस समेत अन्य से मांगा जवाब

Jabalpur News: फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर की मुश्किल बढ़ गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया है। हाई कोर्ट ने करीना कपूर को यह नोटिस प्रेगनेंसी के दौरान लिखी उनकी किताब के विवादित शीर्षक को लेकर जारी किया है। हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री के अलावा बुक के पब्लिशर, अमेजॉन एवं जगरनाट को भी नोटिस जारी किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में यह याचिका अधिवक्ता क्रिस्टोफर एंथोनी के द्वारा दायर की गई है, याचिका में बताया गया है कि करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी के अनुभव पर एक किताब लिखी थी और इस किताब का शीर्षक करीना कपूर खान ने प्रेगनेंसी बाइबल रखा गया था। अधिवक्ता क्रिस्टोफर एंथनी ने हाई कोर्ट को बताया कि जिस तरह से करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान बाइबल का नाम उपयोग किया है वह कहीं ना कहीं ईसाई धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। एडवोकेट क्रिस्टोफर एंथोनी की याचिका पर हाईकोर्ट जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने सुनवाई की और फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर सहित अन्य को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।

पहले भी हो चुका है विरोध

बता दें की फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर की इस विवादित किताब को लेकर जबलपुर में ईसाई समाज के लोगों ने पहले भी प्रदर्शन और ज्ञापन देकर अपना विरोध जताया था। उनका कहना है कि बाइबिल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है और करीना कपूर के किताब में इस नाम के शीर्षक से उन्हें आपत्ति है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews