Jabalpur News : मुख्यमंत्री के निर्देश पर खुले बाजार, पुलिस ने बंद कराई दुकानें

Jabalpur News : मुख्यमंत्री के निर्देश पर खुले बाजार, पुलिस ने बंद कराई दुकानें

जबलपुर, संदीप कुमार।  कोरोना संक्रमण (Corona Infection) में कमी आते ही रविवार को सामान्य दिनों की तरह बाजार खोलने की अनुमति मिलने के बाद शहर के बाजार खुल गए हैं, इसी के तहत आज फुहारा पड़ाव मंडी के व्यापारियों ने भी अपनी-अपनी दुकानें खोल ली इसकी जानकारी जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने पड़ाव में खुली दुकानों को बंद कराया, पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा गया। व्यापारियों का कहना था कि जब मुख्यमंत्री ने रविवार को बाजार खोलने के आदेश दिए हैं तो फिर उनकी दुकानें क्यों बंद कराई जा रही है।

शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जबलपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में अब संडे लॉकडाउन भी समाप्त कर दिया गया है। इसी के तहत जबलपुर शहर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली। एमपी में कोरोना अब नियंत्रण में है, प्रदेश के 35 जिले ऐसे है, जहां पर पाजिटिविटी दर घटकर 0.06 प्रतिशत रह गई है।  इधर पुलिस का कहना था कि संडे को बाजार खुलने के आदेश हुए परंतु सब्जी मंडियोें की टाइमिंग में किसी भी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है, इसलिए पड़ाव मंडी में व्यापारी सुबह 6 बजे से दुकान खोल रहे थे। कोरोना गाइड लाइन के विपरीत जाकर दुकान खोलने पर दुकानें बंद कराई गई है।

ये भी पढ़ें – Bribe: 3 लाख की रिश्वत लेते धराया अफसर, नजारा देख टीम के उड़े होश, हो सकता है बड़ा खुलासा

पड़ाव व्यापारियों का कहना था कि दुकान खुलने की टाइमिंग ठीक नहीं है, रात में 2 बजे से 5 तक दुकानें खोलने के आदेश हैं । इस स्थिति में व्यापार करना कठिन हो रहा है, क्योंकि रात दो बजे से पांच तक ग्राहक मंडी नहीं आते है ऐसी स्थिति में व्यापार प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र पुलिस ने रेव पार्टी पर मारा छापा, 22 हिरासत में, बॉलीवुड के लोग भी शामिल

प्रशासन के मुताबिक रविवार को सभी की दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के तहत खोली गई,जहां तक तीसरी लहर की बात है तो अस्पतालों में व्यवस्थाए बनाने का काम लगातार जारी है, इधर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा  कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिंत  न रहे, मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखे।

ये भी पढ़ें – Datia: हंसी- ठहाकों के बीच लिया गया छोला पापड़ी का आनंद, डॉ नरोत्तम मिश्रा रहे मुख्य अतिथि

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews