Jabalpur News: 6 जून को जबलपुर में ‘नो फ्लाइंग डे’ का ऐलान, एयरपोर्ट से कम होती फ्लाइट्स बनी वजह

Jabalpur News: जबलपुर में देश के महानगरों जैसे- मुंबई, कोलकाता, पुणे, बेंगलुरू, चेन्नई, अहमदाबाद से एयर कनेक्टिविटी बंद होने की वजह से वायु सेवा संघर्ष समिति ने विमान रोको आंदोलन का फैसला लिया गया है। इसी के साथ जबलपुर में 6 जून को 'नो फ्लाइंग डे' का ऐलान किया गया है।
Jabalpur News: 6 जून को जबलपुर में ‘नो फ्लाइंग डे’ का ऐलान, एयरपोर्ट से कम होती फ्लाइट्स बनी वजह

Jabalpur News: जबलपुर से देश के महानगरों की फ्लाइट चालू कराने की माँग को लेकर वायु सेवा संघर्ष समिति ने विमान रोको आंदोलन की बात कही है। इस समिति के सदस्यों ने कहा कि जल्द ही अगर मुंबई की नियमित व अन्य शहरों की सीधी फ्लाइट चालू नहीं की गई तो 6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे मनाया जाएगा। इस दिन नागरिकों से यह आग्रह किया जाएगा कि वो विमानन कंपनियों का बहिष्कार करें और कोई भी विमान का टिकट न खरीदें।

बंद हो चुकी उड़ानों को दोबारा से संचालित करने की मांग

वायु सेवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुंबई, कोलकाता, पुणे, बेंगलुरू, चेन्नई, अहमदाबाद की बंद की जा चुकीं उड़ानों को पुन: संचालित करने की मांग की है। वही, इस मांग को नहीं मानने पर विमान रोको आंदोलन करने का निर्णय समिति ने किया गया है। इस आंदोलन की शुरुआत छह जून को नो फ्लाइंग दिवस के रूप में मनाकर की जाएगी।

सरकार कर रही बाध्य

समिति के सदस्यों का कहना है कि जबलपुर में वायु सेवाओं की दयनीय स्थिति है। यहां पर ना ही प्रदेश शासन और ना ही केंद्रीय विमानन मंत्री, अपनी बात कह रहे है। जितेंद्र पचौरी ने बताया कि डुमना विमानतल से सिर्फ जबलपुर के नागरिक नहीं बल्कि संपूर्ण महाकोशल, शहडोल और विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए भी हवाई यात्रा को सुलभ बनाता है। इसपर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

इंटरनेट की मदद ली जाएगी

समिति के सदस्यों ने बताया कि वायुसेवा में कटौती के विरोध में इंटरनेट मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा। इंटरनेट पर विरोध प्रकट करने के लिए हैशटेग जबलपुर अंडरस्कोर उड़ान टेग लाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, इस टेग लाइन का इस्तेमाल इंटरनेट मीडिया के विभिन्य प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews