Jabalpur News: नर्स हुई साइबर फ्राॅड का शिकार, खाता हो गया खाली

jabalpur cyber crime

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के सबसे बड़े लेडी एल्गिन अस्पताल (lady elgin hospital) में पदस्थ एक महिला नर्स (nurse) के साथ लाखो रु की ठगी (fraud) करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ठग ने महिला नर्स से बैंक अधिकारी (bank officer) बनकर बात की और बातों ही बातों में पासवार्ड (password) पूछकर उनका खाता खाली कर दिया। पीड़ित नर्स ने अब माढ़ोताल थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला नर्स ने एसबीआई बैंक से ले रखा था पर्सनल लोन
लेडी एल्गिन अस्पताल में पदस्थ नर्स मोनिका शराबगी ने करमेता स्थित एसबीआई बैंक में खाता खुलवाया था। और यही से उन्होंने पर्सनल लोन भी ले रखा था। महिला नर्स अपना बैंक लोन क्लोज करना चाहती थी जिसके लिए उन्होंने सात लाख रु फिक्स भी कर दिए। 28 मार्च को उनके पास सुरेश शर्मा नाम के एक व्यक्ति का कॉल आता है और वो अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर नर्स से एसबीआई का एक एप डाउनलोड करवाता है और पासवर्ड पूछकर उनके खाते में जमा करीब सात लाख रु उड़ा देता है।

यह भी पढ़ें… दांडी यात्रा में शामिल होंगे CM Shivraj, मां नर्मदा की करेंगे पूजा अर्चना

महिला नर्स आ गई ठग की बातों में और कर दी ये गलती
साइबर पुलिस, सरकार और बैंक द्वारा समय-समय पर लोगों को अवगत करवाया जाता है कि कभी भी किसी की बातों में आकर अपनी बैंक डीटेल न दें।  बावजूद इसके नर्स ठग की बातों में आ गई और गवा दिए अपने साथ लाख रु। बैंक अधिकारी बनकर ठग ने नर्स को अपनी बातों मे उलझाया और पासवर्ड पूछ लिया। नर्स ने भी पासवर्ड बताया और फिर उसका खाता खाली हो गया।

महिला नर्स पति के साथ पहुँची थाने, लिखवाई शिकायत
महिला नर्स मोनिका को अब तक पता चल चुका था क़ि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है लिहाजा वह अपने पति के साथ माढ़ोताल थाने पहुँची और शिकायत दर्ज करवाई। बहरहाल अब माढ़ोताल थाना पुलिस राज्य साइबर पुलिस के साथ ठगी करने वाले कि तलाश में जुट गई है। साइबर फ्रॉड का मामला बड़ा समझ में आने के कारण यह मामला राज्य साइबर सेल को स्थानांतरित कर दिया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews