अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के फोन चोरी करने वाले जबलपुर से गिरफ्तार

अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के फोन चोरी करने वाले जबलपुर से गिरफ्तार

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। अजमेर शरीफ दरगाह में भीड़ के बीच घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को जबलपुर में हनुमानताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए शातिर बदमाश हनुमानताल क्षेत्र के ही रहने वाले है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 12 मोबाइल फोन बरामद किए है। इनकी कीमत लगभग एक लाख से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें .. MPPEB : आरक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना, दिशा निर्देश जारी

जानकारी के अनुसार आमिर पिता स्वर्गीय मुकिम खान उम्र 18 वर्ष निवासी टेढ़ी नीम दरगाह हनुमानताल व सोहित पिता कल्लू अंसारी 18 वर्ष निवासी मक्का नगर गली नम्बर 05 हनुमानताल पिछले दिनों अजमेर दरगाह पहुंचे, जहां पर भीड़ में घुसकर श्रद्धालुओं के फोन इन दोनों ने चोरी किए, इस तरह दोनों शातिर चोरों ने एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी किए और जबलपुर आ गए, दोनों युवक चोरी किए गए मोबाइल फोन चोरी करने की फिराक में हनुमानताल क्षेत्र में घूम रहे थे, इस बात की जानकारी लगते ही पुलिस ने दोनों को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बनाकर पूछताछ की तो दोनों ने अजमेर दरगाह में भीड़ के बीच श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात करना स्वीकार लिया, पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 12 मोबाइल फोन बरामद किए है, जिनकी कीमत एक लाख दस हजार रुपए के लगभग है, पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews