बरेला बनी मप्र की शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाली पहली नगर पंचायत, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई

बरेला बनी मप्र की शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाली पहली नगर पंचायत, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) जिले की बरेला नगर पंचायत मध्यप्रदेश की शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाली पहली नगर पंचायत बन गई है। जिसके बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) ने नगर पंचायत बरेला को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें…Ashoknagar : नकली चांदी की सिल्लियों को बेचने बाला ठग गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, कई राज्यों में की थी ठगी

बरेला नगर पंचायत कार्यालय में सांसद राकेश सिंह एवं विधायक सुशील तिवारी इंदु की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को नगर पंचायत की ओर से शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रमाण-पत्र सौंपा। नगर पंचायत बरेला के सभी 10 हजार 299 पात्र व्यक्तियों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों को भी बरेला नगर पंचायत से प्रेरणा लेनी चाहिये। उन्होंने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिये मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही वैक्सीन बहुत जरूरी है। गौरतलब है कि पनागर विधानसभा की ही परिवार ग्राम पंचायत जिले की सबसे पहली पंचायत की जहां पर की 100 फ़ीसदी वैक्सीनेशन (vaccination) हुआ था। और उसके बाद अब बलिया नगर पंचायत ने भी यह कारनामा कर दिखाया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews