BJP के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष उनके बेटे की मामूली बात पर जमकर पिटाई, सरेराह लात-घूंसे, लाठी डंडों से सरपंच और साथियों ने मारा

BJP के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष उनके बेटे की मामूली बात पर जमकर पिटाई, सरेराह लात-घूंसे, लाठी डंडों से सरपंच और साथियों ने मारा

Jabalpur- Former BJP Rural President and Son Were Beaten up : जबलपुर में पूर्व भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल और उनके पुत्र अतुल पटेल को मामूली बात पर लात-घूंसे, लाठी डंडों से बिनेकी गांव के सरपंच और उसके साथियों ने मारा है। भाजपा नेता और उनके पुत्र के साथ मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में भी वायरल भी हो रहा है।

गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद 

जानकारी के मुताबिक शनिवार महाशिवरात्रि के दिन आगासौद गांव में धार्मिक आयोजन चल रहा था उसी दौरान भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल के बेटे अतुल पटेल वहां पहुंचे जहां पार्किंग को लेकर अतुल और ग्राम बिनेकी के सरपंच राहुल यादव का विवाद हो गया, विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि राहुल और उसके साथियों ने अतुल को मारना शुरू कर दिया। अतुल के साथ मारपीट की खबर जब भाजपा नेता शिव पटेल को लगी तो वह भी बीच-बचाव करने मौके पर आ गए। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट हुई। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग किया। भाजपा नेता शिव पटेल और उनके बेटे अतुल पटेल ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर माढोताल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज की है। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल यादव और उसके साथी फरार हो गए है।

[dgv_vimeo_video id=”800235610″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट  

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews